google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सपा ने झोंकी ताकत


गोरखपुर, 24 अगस्त 2022 : संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए युद्धस्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सभी सक्रिय सदस्यों को उनके बूथों पर सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की नीतियां पहुंच सके। जनपद के शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भी मंगलवार से सदस्यता अभियान शुरू हो गया। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता बनाने के लिए आठ सेक्टरों में कैंप लगाए जाएंगे।

शहर व ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान शुरू, आठ सेक्टरों में लगेगा कैंप

पहले दिन सदस्यता प्रभारी जफर अमीन डक्कू के नेतृत्व में वार्ड नंबर 48 में सूरजकुंडधाम नगर में कैंप लगाया गया। सूरजकुंड के अलावा ग्रामीण विधानसभा के कल्याणपुर, इलाहीबाग, नेताजी सुभाष चन्द बोस नगर, तिवारीपुर व शहर विधान सभा में बिछिया, राम जानकी नगर, चक्सा हुसैन और हुमायूँपूर उत्तरी में सदस्यता अभियान कैंप लगाया जाएगा। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी सदस्यता अभियान तेज कर दिया गया है।

विधानसभावार तैनात हुए प्रभारी

कैंपियरगंज, पिपराइच, सहजनवां, खजनी, बांसगांव, चौरीचौरा और चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। महराजगंज के अलावा गोरखपुर में सदस्यता अभियान का सहयोग करने के लिए विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय को नामित किया है। सदस्यता अभियान के जरिये पार्टी निकाय चुनावों के अलावा लोकसभा चुनाव को भी साधने में जुट गई है। मुद्दों की लड़ाई ही सपा को सत्ता की राह प्रशस्त कर सकती है। इसके लिए पार्टी ने गांव और बूथ को मजबूत बनाने के बाद सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों की परेशानियों को लेकर संघर्ष करेगी।

दस लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य

गोरखपुर जनपद के सदस्यता अभियान के प्रभारी व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी कहते हैं कि संगठन को मजबूत करना ही नहीं पार्टी की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाना भी सदस्यता अभियान का लक्ष्य है। गोरखपुर में दस लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार संविधान को समाप्त करना चाहती है। विपक्षियों की आवाज बंद करना चाहती है। देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने के बाद पार्टी सरकार के खिलाफ इन मुद्दों पर निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।

1 view0 comments

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0