![](https://static.wixstatic.com/media/86428f_8e09fe68dfd74505a5e7433baab7ef10~mv2.jpg/v1/fill/w_980,h_551,al_c,q_85,usm_0.66_1.00_0.01,enc_auto/86428f_8e09fe68dfd74505a5e7433baab7ef10~mv2.jpg)
लखनऊ, 12 मई 2023 : नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार को रमाबाई अंबेडकर मैदान में होगी। सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्ति तक छोटे वाहनों का आवागमन वैकल्पिक मार्ग से होगा। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने दी। इस दौरान उतरेटिया अंडरपास चौराहे से रमाबाई अंबेडकर मैदान रैली स्थल की तरफ रांग साइड वाहन नहीं जा सकेंगे।
इधर से नहीं जा सकेंगे :
- रमाबाई पुलिस चौकी रैली स्थल तिराहे से ख्वाजापुर तिराहा एवं औरगांबाद शहीद पथ अंडरपास सर्विस रोड की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
- औरंगाबाद शहीद पथ अंडरपास चौराहे से वाहन सर्विस रोड होकर रमाबाई पुलिस चौकी की ओर
- ख्वाजापुर तिराहा से मतगणना केंद्र की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
इधर से जा सकेंगे :
- शहीद पथ के ऊपर से होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- बिजनौर रोड, ओमेक्स सिटी या न्यू गडौरा के रास्ते।
- अंबेडकर विश्वविद्यालय अंडरपास से कोई भी वाहन रांग साइड रमाबाई की ओर।
जाम में फंसे तो यहां करें फोन :
रमाबाई अंबेडकर मैदान के आस पास डायवर्जन के कारण अगर जाम लगे। इस दौरान कोई इमरजेंसी वाहन दमकल, शव वाहन, एंबुलेंस अथवा स्कूली वाहन जाम में फंसे तो संबंधित व्यक्ति को ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंम्बर 9454405155 पर कर सूचना देनी होगी। ट्रैफिक पुलिस उसे जाम से मुक्त कराएगी।
Comments