google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

बांदा में किशोरी के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म


बांदा, 9 जुलाई 2023 : बबेरू के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को शुक्रवार शाम पिता ने घर में रखे 75 किलो गेहूं बेचने पर डांटने के साथ थप्पड़ मार दिया था। जिससे नाराज होकर वह पैदल बड़ी बहन के घर मटौंध के एक गांव जाने को निकली थी, रास्ता भटक कर साया बरौली गांव पहुंच गई।

सड़क पर अकेली लड़की को देखकर बाइक सवार दो युवकों ने छेड़खानी करना शुरू कर दिया। किशोरी ने अपनी परेशानी बताई तो उन्हें बहन के घर छोड़ने को कहकर उसे अपने साथी बाइक पर बैठा लिया। बाद में उसे बिसंडा थाना के घूरी गांव पुल के पास पूरब की ओर सूनसान जगह ले गए। जहां दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद उसे बाइक से शहर में छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित किशोरी ने किसी तरह अपने बहनोई से आपबीती बताई। इस पर स्वजन उसे शनिवार शाम बिसंडा थाने ले गए। पीड़िता ने बताया कि दोनों बातचीत के दौरान बाबूलाल व सुरेंद्र कुमार नाम ले रहे थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रात में दोनों आरोपितों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी कृष्णदेव त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Comentarios


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0