चाचा आश्वस्त, करहल से होगी भतीजे की जीत, जानिए और क्या बोले शिवपाल
- chandrapratapsingh
- Jan 24, 2022
- 1 min read

आगरा, 24 जनवरी 2022 : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सोमवार शाम मैनपुरी जिले के करहल के गांव अंडनी पहुंचे। वह यहां सपा के वरिष्ठ नेता मातादीन यादव के निधन पर संवेदना व्यक्त करने आए थे। संवदेना व्यक्त करने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2022 समाजवादी पार्टी का समय है। भारी बहुमत से सरकार बनने जा रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के चुनाव के सवाल पर कहा कि यहां उनकी रिकार्ड जीत होगी, जो इतिहास में दर्ज होगी।
Comentários