google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

UP Election 2022: चुनाव से पहले विपक्षियों को झटका, कई ने थामा BJP का दामन

chandrapratapsingh

लखनऊ, 15 फरवरी 2022 : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और ज्वॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी की मौजदूगी में कई दलों के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान अभिनेत्री शिखा मिश्रा ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

स्वतंत्रदेव सिंह ने कांग्रेस नेता प्रियंका किशोर, पूर्व विधायक अशफाक खान, प्रसपा नेता राजनारायण सिंह, अपना दल के नेता राजवंश पटेल, अपना दल (कमेरावादी) के प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह पटेल, लोकदल के नेता श्याम बिहारी यादव, शरद पांडेय, प्रसपा नेत्री मीनू तिवारी, स्वामी दयाल गौड़, लोक कलाकार जान्हवी पांडे को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सदस्यता कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि, समाजवादी पार्टी में पहले चरण के बाद से ही मायूसी छा गई है। आज हर समुदाय और वर्ग के लोग बीजेपी के साथ आ गए हैं। बीजेपी के पक्ष में एकतरफा वोटिंग हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, आज कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग ला रही है। हर तरफ बीजेपी की लहर चल रही है। विपक्ष ने टिकट बांटने में पिछड़ों की अनदेखी की है। लेकिन बीजेपी सबका साथ सबका विकास में यकीन रखने वाली पार्टी है। एक बार फिर से बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। 10 मार्च को फिर से यूपी में कमल खिलने जा रहा है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0