google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

यूपी चुनाव 2022: चुनावी मोड में आई BSP, लखनऊ में जीत की ताल ठोक रहे उम्मीदवार


ree

लखनऊ, 23 जनवरी 2022 : भीषण ठंड के बावजूद चुनाव की सरगर्मी काफी तेज हो गई है। बसपा के उम्मीदवार अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिए हैं। पार्टी प्रत्याशी से लेकर कार्यकर्ता तक अपने मिशन में लग गए हैं। वोटरों को पार्टी बसपा की नीतियां से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही बहुजन समाज पार्टी की सरकार में किए गए कार्यों को पार्टी कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। कार्यकर्ता अपने इस मिशन हर वर्ग को साथ लेकर चलने और उसे पार्टी से जोड़ते दिखाई दे रहे हैं। बसपा के उम्मीदवार और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जीत का दावा भी कर रहे हैं।


बता दें कि साल 2017 विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी कड़ी मेहनत के बावजूद ज्यादातर सीटों पर टक्कर देनें में असफल रही थी। हालांकि, एक दो सीटों पर पार्टी को बहुत कम वोटों से हार का सामना करना पड़ा। मगर इस बार बसपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता और उम्मीदवार बेहद रणनीतिक तरीके से अपना वोटबैंक सहेजने में जुटे हैं। पार्टी के नगर अध्यक्ष पंकज सक्सेना का कहना है कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हर कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुट गया है। यह ऐसा समय है जब कार्यकर्ता को अपनी मेहनत को वोट के रूप में तब्दील करना है। बसपा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भी प्रचार-प्रसार किया।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0