google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

यूपी में कल 5वें चरण का मतदान, जानें यूपी की राजनीतिक हलचल


1. रविवार को उत्तर प्रदेश में 12 जिलों की 61 विधान सभा सीटों पर मतदान होंगे। 2. 10 मार्च को होगी मतगणना, परिणाम आने के बाद स्थिति हो स्पष्ट हो जाएगी।

3. उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं।

लखनऊ, 26 फरवरी 2022 : 27 फरवरी यानी रविवार को उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण के विधान सभा क्षेत्रों में मतदान होने हैं। शुक्रवार को चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्टी नेताओं ने जोर-शोर से रैलियां की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट, प्रयागराज और सुल्तानपुर में जनसभाएं की। साथ ही रोड शो भी किए। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहराइच, अयोध्या में रैलियां की। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी जनसभाएं की।

छहमंत्रियों सहित कईदिग्गजों की प्रतिष्ठादांव पर

पांचवेंचरण में प्रदेशसरकार के छहमंत्रियों सहित कईदिग्गजों की प्रतिष्ठाभी दांव परलगी हुई है।उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य कौशांबी केसिराथू से चुनावलड़ रहे हैं।उनका मुकाबला केंद्रीयमंत्री अनुप्रिया पटेल कीबहन व अपनादल कमेरावादी कीपल्लवी पटेल सपाके चुनाव चिह्नसे कर रहीहैं। अनुप्रिया कीमां कृष्णा पटेलअपना दल कमेरावादीसे प्रतापगढ़ सदरसे चुनाव लड़रही हैं। ग्रामविकास मंत्री राजेंद्रप्रताप सिंह उर्फमोती सिंह प्रतापगढ़की पट्टी सेचुनाव मैदान मेंहैं। खादी एवंग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंहइलाहाबाद पश्चिम से उम्मीदवारहैं।

अल्पसंख्यककल्याण मंत्री नंदगोपाल गुप्तानंदी इलाहाबाद दक्षिणसे, समाज कल्याणमंत्री रमापति शास्त्री गोंडाकी मनकापुर औरलोक निर्माण विभागके राज्य मंत्रीचंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूटसदर से चुनावलड़ रहे हैं।कुंडा से रघुराजप्रताप सिंह एकबार फिर चुनावीमैदान में हैं।प्रतापगढ़ की रामपुरखास से कांग्रेसकी मौजूदा विधायकआराधना मिश्रा मोना चुनावलड़ रही हैं।पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय उर्फ पवनपांडेय अयोध्या से मैदानमें हैं। अमेठीसे पूर्व सांसदसंजय सिंह भीअपनी किस्मत आजमारहे हैं।

8 views0 comments

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0