google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

यूपी के 15 कार्यकर्ता कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ मिलाएंगे कदम


लखनऊ, 7 सितंबर 2022 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार यानी आज जब कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे तो 3570 किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान उप्र के 15 कार्यकर्ता भी उनके हमराही होंगे।

कांग्रेस पार्टी ने देश के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरने वाली इस यात्रा में राहुल के साथ पैदल चलने वाले 117 पार्टी कार्यकर्ताओं की सूची जारी की है। इनमें 15 कार्यकर्ता उप्र के हैं। उप्र के इन कार्यकर्ताओं में कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव, फिशरमैन कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र निषाद, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम, युवा कांग्रेस से जुड़े रहे शाहनवाज मंगल, महिला कांग्रेस के कानपुर-बुंदेलखंड जोन की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल, महिला कांग्रेस के पूर्व जोन की अध्यक्ष शहला अहरारी, राहुल राजभर, शिवाकांत तिवारी, अक्षय क्रांतिवीर, मथुरा पी.कुशवाहा, बृजेश आर्य, राम बरन कश्यप, मो.आरिफ और केके शास्त्री शामिल हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के मीडिया समन्वय के लिए प्रदेश के कई पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी चेयरमैन पवन खेड़ा ने भारत जोड़ो यात्रा के मीडिया समन्वय के लिए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह को बिहार, राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सुरेंद्र राजपूत को गुजरात, मीडिया विभाग के प्रदेश वाइस चैयरमैन डा. पंकज श्रीवास्तव को उड़ीसा का प्रभारी बनाया है।

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया संयोजक/प्रवक्ता अंशू अवस्थी को हरियाणा के मीडिया विभाग के नेशनल कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत को गुजरात व शुची विश्वास को दिल्ली, डाली शर्मा को कर्नाटक, ईशान त्यागी को झारखंड, अनूप पटेल को पश्चिम बंगाल, सोशल मीडिया की प्रदेश उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक को पंजाब, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री को राजस्थान और सौरभ राय को मध्य प्रदेश के मीडिया समन्वय का दायित्व सौंपा गया है।
1 view0 comments

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0