google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

यूपी की 55, उत्तराखंड की 70 और गोवा की 40 सीटों पर मतदान कल


नई दिल्ली, 13 फरवरी 2022 : उत्तराखंड और गोवा के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 55 सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा। गोवा और उत्तराखंड में मतदान एक की चरण में संपन्न हो जाएगा। वहीं उप्र में मतदान के पांच चरण और शेष रह जाएंगे। तीनों राज्यों में चुनाव सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे। सभी सीटों पर मतगणना 10 मार्च को होगी। उप्र में दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों पर दो करोड़ से अधिक मतदाता 586 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली व शाहजहांपुर में मतदान होना है। तीनों राज्यों में चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। वहीं, अंतिम दौर में निर्वाचन आयोग से कुछ रियायत मिली तो सभी राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी।


उप्र में पांच मंत्रियों सहित कई दिग्गजों की भी प्रतिष्ठा दांव पर


उप्र के दूसरे चरण में शाहजहांपुर सीट से वित्त मंत्री सुरेश खन्ना नौवीं बार विधान सभा पहुंचने के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। बिलासपुर से जलशक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, बदायूं से नगर विकास राज्य मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, चंदौसी से माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी चुनाव मैदान में हैं। आयुष राज्यमंत्री रहे डा. धर्म सिंह सैनी नकुड़ सीट से सपा के टिकट पर मैदान में हैं। सपा नेता व पूर्व मंत्री मो. आजम खां रामपुर व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम स्वार सीट से चुनाव मैदान में हैं। आजम जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं।


उत्तराखंड में दिग्गज लड़ रहे चुनाव


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, धन सिंह रावत और रेखा आर्य। साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी विस चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी भी राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0