google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

सप्ताह में छह दिन चलेगी बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत


प्रयागराज, 17 दिसंबर 2023 : वाराणसी से वाया प्रयागराज-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को चालने के लिए टाइम टेबल रेलवे बोर्ड ने शनिवार को जारी कर दिया। वंदे भारत मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। 18 दिसंबर को इसका उद्घाटन होगा। यानी वाराणसी से यह नई दिल्ली तक जाएगी। इसका नियमित संचालन 20 दिसंबर से शुरू किया जाएगा।

प्रयागराज से सुबह नई दिल्ली के सुपरफास्ट ट्रेन की मांग भी वंदे भारत के जरिए पूरी कर दी जा रही है। अब ट्रेन से एक दिन में ही दिल्ली जाना और वापस आना आसान हो जाएगा। 16 कोच की वंदेभारत में दो कोच एग्जीक्यूटिव कार श्रेणी के रहेंगे। जबकि 14 कोच चेयर कार के रहेंगे। बनारस से 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह छह बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

यह सुबह 7.30 बजे प्रयागराज और दोपहर 2.05 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। वहीं, वापसी में 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर तीन बजे चलेगी, रात 9.11 बजे प्रयागराज जंक्शन 11.05 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। हालांकि अभी जो वंदे भारत चल रही है, उसके सापेक्ष नई वंदे भारत पांच मिनट का अधिक समय गंतव्य तक पहुंचने में लेगी।

दो की जगह चार मिनट प्रयागराज में ठहराव

प्रयागराज जंक्शन पर वंदे भारत का ठहराव चार मिनट का होगा। अभी जो वंदे भारत चल रही है, उसका ठहराव मात्र मिनट का है। यह नई दिल्ली से वाराणसी जाते समय 12.08-12.10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची है। जबकि वापसी में नई दिल्ली जाते समय इसका ठहराव शाम 4.30-4.32 बजे तक होता है। 20 दिसंबर से शुरू हो रही नई वंदे भारत एक्सप्रेस दो मिनट अतिरिक्त रुकेगी।

18 को वाराणसी समेत सात स्टेशनों पर ठहराव

18 दिसंबर को वाराणसी स्टेशन से उद्घाटन के बाद यह नई दिल्ली तक छह स्टेशनों पर रुकेगी। वाराणसी से यह सवा दो बजे चलेगी, प्रयागराज जंक्शन पर 3.50 पर पहुंचेगी और 4.05 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह कानपुर में शाम छह बजे से 6.15 बजे तक, इटावा में साढे सात बजे से 7.40 बजे तक, टुंडला में 8.35-8.45, अलीगढ़ में 9.40-9-50 बजे तक रुकेगी। इसका अंतिम ठहराव नई दिल्ली में होगा।

वंदे भारत की समय सारिणी (जाते समय)

बनारस-सुबह 6 बजे

प्रयागराज-सुबह 7.30-7.34 बजे -

कानपुर-9.26-9.30 बजे -

नई दिल्ली-दोपहर 2.05 बजे

नई दिल्ली-दोपहर तीन बजे (वापसी)

कानपुर-शाम 7.08-7.12 बजे

प्रयागराज-रात 9.11-9.15 बजे

वाराणसी-रात 11.05 बजे

3 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0