google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

वजीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर भगोड़ा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार


लखनऊ, 16 जनवरी 2023 : लखनऊ वजीरगंज थाना पुलिस ने पहले कोर्ट और फिर थाने से भागे गैंगस्टर विवेक मौर्या को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। 25 हजार का इनामी विवेक मौर्या पत्नी के प्रेमी के साथ भाग कर बिहार चले जाने का बदला लेने के लिए पुलिस अभिरक्षा से भागने की बात कही।

टॉयलेट के बाहने थाने भागा, उत्तराखंड में बनाया ठिकाना वजीरगंज अतिरिक्त निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह के मुताबिक लखीमपुर निगासन गौरिया निवासी विवेक मौर्या उर्फ विपिन को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। विपिन को 4 नवंबर 2022 को जिला कारागार से एडीजे-19 की कोर्ट के समक्ष पेशी पर लगाया गया था। पेशी के दौरान विपिन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसके बाद उसको 17 दिसंबर 2022 को 16.15 बजे रेजीडेंसी तिराहा के पास गिरफ्तार किया गया था। विपिन को 18 दिसंबर 2022 को कोर्ट में पेश करना था। उससे पहले पुलिस कर्मियों को चकमा देकर थाने से फरार हो गया । उसकी तलाश में थाना और सर्विलांस टीम लगी थी। थाने से फरार होने के बाद वह उत्तराखंड में ठिकाना बनाए हुए था। लखनऊ से भाग कर दिल्ली और हरियाणा के बाद उत्तराखण्ड पहुंचा था। मुखबिर की सूचना पर विपिन को सोमवार को पकड़ा गया।

जेल से भागने से आसान है पेशी से भागना पुलिस पूछताछ में विवेक मौर्या ने बताया कि जब से मैं जेल गया हूं, तभी से मेरी पत्नी बिहार के रहने वाले एक युवक के साथ रहने लगी। इसको लेकर पत्नी को सबक सिखाने के लिए भागने की योजना बना रहा था। जेल से भागने में दिक्कत होती, इसलिए पहले कोर्ट और फिर थाने से भागा। पुलिस के मुताबिक विपिन पर लखीमपुर से गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हो चुकी है। उसके खिलाफ लखीमपुर और लखनऊ में कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं।

4 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0