google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

…जब एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला को बिच्छू ने काटा


ree

नई दिल्ली, 6 मई 2023 : अगर आप भी प्लेन में यात्रा कर रहे हैं तो आपको भी सावधान रहने की आवश्यकता है। हालांकि फ्लाईट को अच्छी तरह जांच के बाद ही रवाना किया जाता है, लेकिन फिर भी अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जिनमें छोटे-मोटे जीव प्लेन में आए जाते हैं। अब तक प्लेन में सांप, खटमल और चूहे के होने की खबरें सामने आती रही हैं।

लेकिन, एक इस बार फिर से इसी तरह की घटना सामने आई है। इस बार सांप और चूहा नहीं बल्कि एक बिच्छू प्लेन में पाया गया है और बिच्छू ने महिला को काट भी लिया था। हलांकि यह घटना 23 अप्रैल 2023 की है।

महिला को बिच्छू ने काटा

मिल रही जानकारी के अनुसार यह घटना नागपुर-मुंबई फ्लाइट में हुई थी, जब सूचना मिली कि महिला को बिच्छू ने काट लिया है। महिला को जैसे ही बिच्छू ने काटा, तुरंत इसकी सूचना मुंबई एयरपोर्ट के दी गई और एक डॉक्टर के साथ तैयार रहने का आग्रह किया गया।

जैसे ही फ्लाइट मुंबई लैंड हुई, तुरंत महिला को मेडिकल टीम ने रिसीव किया और अस्पताल में भर्ती कराया। थोड़ी देर जांच के बाद महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया।

एयर इंडिया ने जताया खेद

एयर इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि AI- 630 फ्लाइट में एक यात्री को बिच्छू ने काट लिया था। प्लेन के एयरपोर्ट पर आते ही महिला यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हमारे अधिकारी महिला के साथ अस्पताल गए और डिस्चार्ज होने तक यात्री को हर संभव की मदद दी। एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने प्लेन की व्यापक जांच की है।

एयर ​इंडिया का बयान

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, जो दुर्लभ भी थी। हमारी AI- 630 फ्लाइट में एक यात्री को बिच्छू ने काट लिया। प्लेन लैंड करने के बाद महिला यात्री को फौरन इलाज दिया गया। हमारे अधिकारी महिला के साथ अस्पताल गए और डिस्चार्ज तक सभी तरह की मदद दी। एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने प्लेन की व्यापक जांच की है”

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0