google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

जो अपनी पार्टी को नहीं बचा पा रहे हो वो भारत को जोड़ने निकले हैं…


ree

फतेहपुर, 11 सितंबर 2022 : केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी को नहीं बचा पा रहे हो वह भारत को जोड़ने निकले हैं। कहा कि कांग्रेस के परिवारवाद से परेशान होकर वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, राहुल गांधी पहले उनको बचा लें। वह रविवार को पार्टी कार्यालय में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि यह यात्रा वह अपना परिवार का वजूद बचाने के लिए निकाल रहे हैं। जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से देश की जनता का दिल जीत लिया है, उससे विपक्षी दल बौखला गए है।

एक सवाल के जवाब में साध्वी ने कहा कि जो अपने पिता और चाचा का नहीं हुआ, उससे प्रदेश की जनता क्या उम्मीद करे। लगातार पराजय से अखिलेश इतना हताश व निराश हो गए हैं कि क्या बोल रहे हैं उन्हें खुद भी नहीं पता रहता है। ऐसे लोग प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

साध्वी ने PM Modi के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा देश ही नहीं विश्व के लोग उनकी काबिलियत का लोहा मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार ने देश को ऊंचाइयों में पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0