google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

'सोमनाथ और राम मंदिर का एक ही इतिहास', कंगना रनोट ने ऐसा क्यों कहा


अहमदाबाद, 3 नवंबर 2023 : मशहूर अभिनेत्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना रनोट ने आज सोमनाथ मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के दर्शन किए और पूजन सामग्री अर्पित की। कंगना आरती में भी शामिल हुईं, जहां उन्हें सोमनाथ ट्रस्ट के मुख्य पुजारी ने चंदन का तिलक लगाया और पटका ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया।

भगवान राम के किए दर्शन

कंगना इसके बाद राम नाम स्मरण यज्ञ में शामिल हुईं, जिसकी शुरुआत देश के प्रधानमंत्री और सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले राम नाम लिखकर की थी। भगवान राम के दर्शन करने के बाद कंगना ने राम नाम मंत्र लिखा।

बता दें कि यह जानकर कंगना ने प्रसन्नता व्यक्त की कि भक्तों द्वारा लिखा गया राम नाम अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भेजा जाएगा।

राम मंदिर और सोमनाथ का एक ही इतिहास

अभिनेत्री कंगना रनोट ने आगे कहा कि सोमनाथ और राम मंदिर का इतिहास एक ही है। जितनी बार इन्हें तोड़ा गया, उतनी बार हमने इन्हें बनाया।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0