google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

देवरिया में शुगर कांप्लेक्स बनने के एलान से मुरझाए किसानों को मिली संजीवनी

chandrapratapsingh

देवरिया, 9 अप्रैल 2023 : पूर्वी उत्तर प्रदेश में चीनी का कटोरा कहे जाने वाला देवरिया करीब डेढ़ दशक से अधिक समय से चीनी मिल के लिए तरस रहा था। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के दर्द को समझते हुए शनिवार को विकास का एक नया आयाम गढ़ दिया। बैतालपुर में शुगर कांप्लेक्स की स्थापना करने का एलान कर सियासत के केंद्र बिंदु चीनी मिल मुद्दे पर विराम लगा दिया। सियासी गलियारे में योगी के नए घोषणा की सकारात्मक चर्चा हो रही है। वहीं जिले में लंबे समय से चीनी मिल के लिए संघर्ष कर किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट गई है।

पूर्ववर्ती सरकारों ने चीनी मिल को बना दिया चुनावी एजेंडा

जनपद देवरिया में सरकारी क्षेत्र की देवरिया, बैतालपुर, भटनी, गौरी बाजार चीनी मिलें करीब डेढ़ दशक पहले बंद हो गई। उसके बाद तत्कालीन बसपा सरकार ने चीनी मिलों को औने पौने दाम में बेच दिया। जिसका नतीजा यह रहा कि नकदी फसल मानी जाने वाली गन्ने की खेती की तरफ से किसानों की रूचि काफी कम होने लगी। दो दशक पहले सत्ता में रहने वाली पूर्ववर्ती सरकारों ने चीनी मिल लगाने को चुनावी एजेंडे में शामिल किया। लेकिन चीनी मिल लगाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। योगी के इस कदम ने गन्ना किसानों को गन्ने की नकदी खेती करने की नई खुराक दी है।

इस दौरान कई चुनाव हुए लेकिन चीनी मिलों को चलाने का मुद्दा गरम नहीं हो सका। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बैतालपुर गौरी बाजार भटनी एवं देवरिया की बंद चीनी मिलों की उदास चिमनियों की बदहाल तस्वीर को चीनी मिलों के बंद होने के मुद्दे को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से उठाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया जिले में चीनी उद्योग की बदहाली को गंभीरता से लिया। उसी विकास की कड़ी से जोड़ते हुए बैतालपुर में नए शुगर कांप्लेक्स लगाए जाने के लिए अपनी विकासवादी सोच को जनता के बीच रखा। शुगर कांप्लेक्स के जरिए न सिर्फ चीनी का निर्माण होगा। बल्कि किसानों के लिए उन्नतशील खेती एवं ट्रेनिंग सेंटर के अलावा डिस्टलरी की भी स्थापना होगी।

सीएम योगी ने कार्य योजना बनाकर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार से जोड़ने की पहल भी की है। बैतालपुर के प्रगतिशील किसान विश्वनाथ मणि कहते हैं कि बैतालपुर मे शुगर कांप्लेक्स की स्थापना होने से क्षेत्र के किसानों को जहां लाभ होगा वही बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा। औराचौरी गांव के रामयादी सिंह व भीमसिंह कहते हैं कि शुगर कांप्लेक्स से किसानों के साथ अन्य तरह के व्यवसाय को भी फायदा पहुंचेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पहल सराहनीय है।

0 views0 comments

Comentarios


bottom of page