google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

गोंडा में युवक के साथ अमानवीयता, पिटाई के बाद मुंह पर किया पेशाब, Video Viral


गोंडा, 17 नवंबर 2022 : नगर कोतवाली के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज के सामने दो गुटों में मारपीट का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक की कुछ लोग पिटाई करते नजर आ रहे हैं। युवक गिड़गिड़ाता रहा लेकिन, आरोपित उसकी पिटाई करते रहे। इतना ही नहीं युवक से अभद्रता कर उसके मुंह पर पेशाब भी किया गया। इसका भी वीडियो बनाया गया है। घटना 31 अक्टूबर की बताई जा रही है। उप निरीक्षक राम आशीष की तहरीर पर दोनों गुटों के आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, अमानवीय कृत्य करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा किया गया है। पुल‍िस ने मुख्य आरोपित कप्तान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) सहित तीन टीमों को लगाया गया है।

यह है पूरा मामला

शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज के सामने गत 31 अक्टूबर को कप्तान सिंह, अंशुमान सिंह, सुधाकर सिंह, विवेक, अंकित व शिवा सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दो गुटों के बीच असलहे भी निकल आए। इसके बाद एक युवक को कुछ लोग पीटते हुए कालेज मैदान में लेकर गए। वहां उसके मुंह पर पेशाब भी किया। बुधवार को युवक की पिटाई व उसके साथ अमानवीय कृत्य किए जाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा लिखा है।

पुलिस पर पीड़ित को ही जेल भेजने का आरोप

वजीरगंज थाना के चड़ौवा के रहने वाले शिवा सिंह का कहना कि वह गत 31 अक्टूबर को अपने भाई से मिलने गायत्री पुरम गया था। घर वापस जाते समय विपक्षियों ने उसकी पिटाई कर दी। उसके साथ अमानवीय कृत्य भी किया गया। इतना ही नहीं पुलिस ने उसे ही अवैध असलहा के मामले में जेल भेज दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा कि पहले किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। मारपीट व अमानवीय कृत्य किए जाने का वीडियो वायरल होने पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने कहा कि मारपीट कर अमानवीय कृत्य करने के मुख्य आरोपित वजीरगंज के सेहरिया निवासी कप्तान सिंह उर्फ भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। कप्तान के खिलाफ विभिन्न थानों में 15 आपराधिक मुकदमा है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाईं गईं हैं।

55 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0