google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

'भाजपा सरकार में हर अस्पताल में दलाल बैठे हुए हैं'

Nov 29, 2023
1 min read

लखनऊ, 29 नवंबर 2023 : उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। सपा मुखि‍या ने कहा क‍ि ये सरकार जान बूझकर सरकारी व्यवस्थाओं को इसलिए खत्म कर रही है, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा निजी अस्पतालों में इलाज करवाएं।

अखि‍लेश ने कहा क‍ि सरकार की जो जिम्मेदारी है कि गरीब को सरकारी अस्पतालों में इलाज मिल जाए, वो जिम्मेदारी सरकार नहीं निभा रही है। कहा कि भाजपा सरकार में हर अस्पताल में दलाल बैठे हुए हैं, जो प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को ले जाते हैं।

विपक्ष पूरी तरह से डीरेल है: ब्रजेश पाठक

उधर, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "...विपक्ष पूरी तरह से डीरेल है। उन्हें पूरे संसदीय इतिहास की कोई जानकारी नहीं है। उनके DNA में गुंडई और अराजकता है। उन्हें विधायी सिस्टम की ही जानकारी नहीं है।"

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0