google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

लखनऊ में समिट बिल्डिंग की छत पर चढ़े नशे में धुत युवक हाईवोल्‍टेज हंगामा

Nov 26, 2023
1 min read

लखनऊ, 26 नवंबर 2023 : समिट बिल्डिंग में आए दिन होने वाले बवाल पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। शनिवार देर नशे में धुत एक युवक दोस्तों से झगड़े के बाद छत पर चढ़ गया। वहां पहले हंगामा किया और फिर सो गया। बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसने छत से कूदने का प्रयास किया। पुलिस रुक गई।

घंटों मान-मनौव्वल के बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा और शांति भंग की कार्रवाई की। हंगामा करने वाले युवक ने होश में आने पर बताया कि वह जानकीपुरम एक्सटेंशन तिवारीपुर का रहने वाला शशांक है। पुलिस के मुताबिक वह द्वितीय तल पर दि ड्राउनिंग स्ट्रीट बार में गया था। वहां शराब पी। इसके बाद साथ आए तीनों दोस्तों से उसका झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद वह छत पर चढ़ गया।

दोस्तों ने उतारने का प्रयास किया पर नहीं उतरा। फिर वह वहीं लेट गया। पुलिस पहुंची आवाज देकर उसे जगाया गया। जगने पर वह खड़ हुआ और लड़खड़ाने लगा। छत के किनारे पर जा रहा था। एक रस्सी फेंकी गई पर उसने उसका भी सहारा नहीं लिया। करीब घंटे भर की मान मनौव्वल के बाद पुलिस कर्मियों ने उसे छत से उतार लिया।

इंस्पेक्टर विभूतिखंड अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में शशांक ने बताया कि वह नशे में था। मूल रूप से शाहजहांपुर रौजा बल्लिया का रहने वाला है। यहां तिवारीपुर जानकीपुरम में रहता है। शांति भंग की कार्रवाई उसके खिलाफ की गई है।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0