google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
Writer's picturestatetodaytv

एक झटके में बदल गया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का माहौल – जानिए क्या किया अमित शाह ने



चुनाव में मुद्दा वही बनाता है जिसमें माद्दा होता है। ये बात पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले देश के गृहमंत्री अमित शाह के उतरते ही सिद्ध हो गई। बारिश और खराब मौसम के बीच अमित शाह शामली के कैराना पहुंचे। जनसंपर्क कार्यक्रम में उनके साथ कैराना से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह, गन्ना मंत्री सुरेश राणा व सांसद प्रदीप चौधरी मौजूद रहे। अमित शाह ने घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जब वह साधु स्वीट्स पर पहुंचेतो जय श्री राम के नारे गूंजनें लगे, मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे भी खूब लगे। ये वही दुकान थी जिसके मालिक परिवार समेत मुसलमानों के आतंक से परेशान होकर घर छोड़ कर चले गए थे।



अमित शाह ने कहा कि 2014 के बाद में पहली बार कैराना आया हूं। कोविड के कारण घर-घर जाकर संपर्क किया। सीएम योगी ने विकास की गति को तेज किया है। पूरे देश में विकास की लहर दिखाई देती है। हर गरीब को सुविधाएं दी जा रही हैं। यही कैराना है जहां पलायन होता था लेकिन अब पलायन कराने वाले खुद पलायन कर गए हैं। पलायन पीड़ित परिवार ने कहा कि अब हमें कोई डर नहीं हैं, हम शांति के साथ व्‍यापार कर रहे हैं।



अमित शाह ने कहा कि अब कैराना में आकर शांति मिलती है। उन्‍होंने कहा कि 2014 में नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में केंद्र सरकार बनने व 2017 में प्रदेश में योगी के नेतृत्‍व में सरकार बनने पर समग्र विकास हुआ है। एयरपोर्ट, एक्‍सप्रेस वे, मेडिकल कालेज समेत तमाम योजनाएं उत्‍तर प्रदेश व देश में प्रभावी ढंग से लागू हुईं। विकास के साथ ही प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था बेहतर हुई है। आज मैं कैराना में पलायन पीडि़त मित्‍तल परिवार के साथ बैठा, परिवार के 11 लोग मौजूद रहे। यह सभी पहले पलायन कर गए थे और अब यहां दोबारा आकर सुरक्षित माहौल में अपना व्‍यापार कर रहे हैं। कहा कि इस बार प्रदेश में भाजपा 300 पार जाएगी।



शामली जिले का यह बड़ा कस्बा पिछली राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान रंगदारों, गुंडों और बदमाशों के लिए स्वर्ग बन गया था। इनकी दहशत से लोग यहां से पलायन कर रहे थे। तब भाजपा नेता बाबू हुकुम सिंह ने पलायन मुद्दे को जोर शोर से उठाया था। सन 2017 में योगी की भाजपा सरकार बनने पर यहां कानून का राज स्थापित हुआ और पलायन कर गए लोग धीरे धीरे लौटने लगे। भाजपा पलायन के मुद्दे पर हमेशा सपा को घेरती रही है।


लखनऊ से रवाना हुए प्रचार रथ



भारतीय जनता पार्टी राज्यमुख्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य तथा केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी श्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा का झंडा दिखाकर चुनाव प्रचार के लिए एलईडी रथों को रवाना किया। पार्टी सभी 403 विधानसभाओं में चुनाव वैन के जरिये चुनाव प्रचार का शुभारंभ कर रही है।



इससे पूर्व बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जो कहा, उसे पूरा किया। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास से प्रदेश की जनता का विकास कर रही है। 25 करोड़ जनता ने देखा कि 2017 से पहले व्यापारी और संभ्रांत नागरिक पलायन करते थे, इससे प्रदेश की प्रगति अवरुद्ध हो गयी थी। 2017 के बाद अपराधी पलायन कर रहे हैं और प्रदेश आज प्रगति के नये-नये प्रतिमान स्थापित कर देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है।


इससे पहले उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार का लाभ सबको दिखाई दे रहा है। हमने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास से प्रधानमंत्री मोदी जी के मूलमंत्र को अंगीकार करते हुए गांवों के विकास, गरीबों के उत्थान, किसानों की खुशहाली, युवाओं के रोजगार और मातृशक्ति की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास सबका किया लेकिन तुष्टिकरण के लिए को जगह नहीं है ।इस संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। एक फिर जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हम प्रचार में निकल रहे हैं तो इंद्रदेव भी वर्षा के रूप में अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।



इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी दुकान या दुकानदार से कोई गुण्डा न गुण्डई कर सकता है और न वसूली कर सकता है। भाजपा सरकार ने गुण्डागर्दी समाप्त करने का काम किया है। भ्रष्ट, बेईमान, गुण्डा व अपराधियों की सम्पत्ति पर योगी सरकार का बुलडोजर चलता रहेगा। आज हम जनता के बीच प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेेतृत्व को लेकर हम जनसमर्थन प्राप्त करने जा रहे हैं। भाजपा ने जो कहा है वो किया है। एक बार फिर हम जनता के आशीर्वाद से 300 प्लस सीटें जीतेगें और गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, वंचितों के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे।


इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्होंने कहा कि 10 मार्च के बाद भी प्रदेश से दंगाइयों, माफियाओं, गुंडों, भ्रष्टाचारियों का पलायन जारी रहेगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश को तरक्की पसंद है, जो भाजपा की सरकार ही दे सकती है।


टीम स्टेट टुडे




272 views0 comments

Kommentit


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0