google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

यूपी का ऐसा उद्योगपति जो एक हाथ से कमा कर दूसरे हाथ से सेहत बांटता है – दूसरों से अलग है “दयाल” का ख्याल



जब सेवा ही सरोकार बन जाए और जनता सरकार, तो सेवक के प्रति प्रेम में आस्था का भाव भी आ जाता है। इस बात को समझने के लिए आपको मिलना पड़ेगा राजेश सिंह दयाल से।


प्रतिष्ठित उद्योगपति के रुप में राजेश सिंह को जानने वाले लोगों की कमी नहीं लेकिन निस्वार्थ भाव से जन-जन की स्वास्थ्य सेवा का बीड़ा उठाने वाली इस शख्सियत का परिचय इससे कहीं ज्यादा बड़ा है।


उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले में 71वां लोकसभा क्षेत्र है सलेमपुर। यहीं से राजेश सिंह दयाल का सफर शुरु होता है।


नए भारत के निर्माण में राजेश सिंह ना सिर्फ अपना योगदान दे रहे हैं बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कुशलता के कारण सैकड़ों नौजवानों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं।


बदलते भारत में पीएम मोदी के सपने के अनुरुप टूरिज्म सेक्टर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दयाल ग्रुप वर्ल्ड क्लास होटलों का निर्माण कर रहा है। अगर भारत की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन की इकॉनिमी बनाने का लक्ष्य पीएम मोदी ने तय किया है तो उसमें उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन तक ले जाने का सपना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देखा है। ऐसे में राजेश सिंह दयाल का विज़न प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


दिलचस्प पहलू यह है कि राजेश सिंह एक हाथ से कमाते हैं तो दूसरे हाथ से प्रदेश में अंतिम पायदान पर खड़े जरुरतमंदों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रहे हैं। अपने गृहक्षेत्र सलेमपुर से राजेश सिंह ने अपने फाउंडेशन के जरिए स्वास्थ्य शिविर लगाना आरंभ किया। कम समय में करीब एक लाख लोगों को इनके हेल्थ कैंप्स का लाभ मिल चुका है। इसके साथ साथ बच्चों के लिए शिक्षा के लिए भी दयाल फाउंडेशन की ओर से निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।



राजेश सिंह दयाल आज उत्तर प्रदेश के नामचीन उद्योगपति होने के साथ साथ अपने निजी प्रयासों से जन-जन को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के चलते समाजसेवी के रुप में भी प्रतिष्ठित हैं। चूंकि सलेमपुर की गिनती अभी भी प्रदेश के पिछड़े इलाकों में होती है, इस कारण राजेश सिंह के सेवा प्रयासों ने उन्हें जन लोकप्रिय शख्सियत बना दिया है।


वर्ष 2024 के प्रथम दिवस पर राजेश सिंह दयाल ने देश-प्रदेश की जनता को नववर्ष की हार्दिक बधाई दी है। राजेश सिंह दयाल का कहना है कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है जिससे भारत के कोटि-कोटि जनमानस का सपना साकार हो रहा है और देवरहा बाबा की भविष्यवाणी भी सच हो रही है। उन्होंने कामना की, कि, देश में सभी लोग स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें, चारों ओर खुशहाली हो, भारत के सभी बच्चों में राम के जीवन के संस्कार हों। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ देश में राजराज का सपना भी पूर्ण होगा। लोकतंत्र के मंदिर में जनता जनार्दन आगामी लोकसभा चुनाव में अपना आशीर्वाद सेवा प्रथम के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे जनसेवकों को ही देगी, ऐसा विश्वास है।


टीम स्टेट टुडे





 

 

11 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0