एक्टिव मोड में हैं बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी
- statetodaytv
- Sep 29, 2021
- 1 min read

बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा विसण्डा मण्डल के ग्राम पंचायत इटरा खुर्द, महुआ मंडल के ग्राम सौंता, मसुरी, खेरवा, ऐला तथा शिवहद आदि ग्रामों का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। जनचैपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुन कर तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को निराकरण करने के आदेश दिये। विधायक द्वारा ग्रामवासियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, उज्जवला योजना, गरीब कल्याण योजना की जानकारी दी गई। साथ ही आश्वस्त किया गया कि उनकी विधानसभा मे विकास कार्य आगे भी इसी तरह चलते रहेंगें। विकासकार्यो की प्राथमिकता जनता की मांग के अनुरुप निर्वत जारी रहेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सदाशिव अनुरागी, विसण्डा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह विसण्डा मण्डल महामंत्री राम ललन द्विवेदी , भाजपा नेता राजेश सिंह रामभक्त, ग्राम प्रधान ललित गुप्ता, महुआ मण्डल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, महुआ मंण्डल महामंत्री अमरमणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सुधीर मिश्रा विधायक प्रतिनिधि (ग्रामीण) शैलेन्द्र सिंह (शैलू) सहित ग्रामप्रधान, समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

रिपोर्ट - संदीप तिवारी , बांदा
टीम स्टेट टुडे

تعليقات