google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
Writer's picturestatetodaytv

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरु, लॉकडॉउन बाधा नहीं




भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर 25 अप्रैल को ऑनलाइन गोष्ठी, उसके पश्चात भगवान परशुराम की आरती बंदना का कार्यक्रम होगा। साथ ही अनाथालय में भोजन वितरण, अन्नदान और शाम 7.00 बजे सभी घरों में दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस आशय का निर्णय आज संपन्न विभिन्न ब्राह्मण संगठनों की ऑनलाइन बैठक में हुआ।


इस आशय की जानकारी देते हुये अखिल भारतीय ब्रम्ह समाज के महामंत्री श्री देवेन्द्र शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव का आयोजन बृहद स्तर पर करने का निर्णय लिया गया था उसकी आयोजन समिति भी बन गयी थी। लेकिन कोरोना महामारी और लाकडाउन के चलते आज उसके स्वरुप मे परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक डिजिटल एप्प के माध्यम सम्पन्न आनलाईन बैठक में लिया गया।



भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर 25 अप्रैल को दोपहर 11.00 बजे ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित होगी। जिसमें ब्राम्हण परिवार के अध्यक्ष शिवशंकर अवस्थी, श्री शैलेंद्र दुबे अध्यक्ष नागरिक परिषद, अ.भा. ब्रम्ह समाज की प्रो0 सुषमा मिश्रा, ब्राम्हण साथी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो0 पुष्पेन्द्र मिश्र, इंटेलेक्चुअल फोरम के अध्यक्ष प्रो0 वी0एन0 एवं सर्वोदय व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री अतुल शुक्ला विशेष रुप से भगवान परशुराम पर अपने विचार रखेगे और डॉ0 प्रातिमा मिश्र वन्दना और आरती प्रस्तुत करेंगी। गोष्ठि का संचालन श्री देवेन्द्र शुक्ला करेंगे। यह भी प्रयास किया जा रहा है कि मुण्डावीर मन्दिर स्थित भगवान परशुराम के विग्रह पर केन्द्रीयकृत आरती हो और सभी लोग ऑनलाइन उसमें शामिल हो सके। इसके अतिरिक्त मोती नगर अनाथालय के साथ ही अन्य अनाथालयों मे भोजन वितरण करने के साथ जरुरत मन्द लोगों को अन्नदान भी किया जाएगा। सभी ब्राह्मण परिवार कम से कम एक परिवार को अन्नदान एवं अपने घर मे भगवान की आरती और कम से कम 07 दीपक जलाएंगे।




आज संपन्न विभिन्न ब्राह्मण संगठनों की बैठक में शामिल होने वालों में शिव शंकर अवस्थी ब्राह्मण परिवार, श्री कमल किशोर शर्मा भट्ट ब्राह्मण सभा, श्री सुरेश पांडे पूर्व महामंत्री लखनऊ बार एसोसिएशन, श्री अंबरीश अग्निहोत्री अध्यक्ष केजीएमयू विद्वत परिषद, श्री शैलेंद्र दुबे अध्यक्ष नागरिक परिषद, श्री विजय त्रिपाठी अखिल भारतीय ब्रह्म समाज, श्री अतुल कुमार शुक्ला अध्यक्ष सर्वोदय व्यापार मंडल, डॉक्टर सुषमा मिश्रा अध्यक्ष अखिल भारती ब्रह्म समाज महिला सभा, श्री राम व्यास नागर अध्यक्ष नागर ब्राह्मण सभा, डॉक्टर प्रतिमा मिश्रा अन्तर्राष्ट्रीय ब्राम्हण, श्री कमल वाजपेयी ब्राम्हण कल्याण समिति, श्री सुरेन्द्र शर्मा अध्यक्ष होटल एसोशियेशन, डॉ. संजय शुक्ला आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।



टीम स्टेट टुडे

10 views0 comments

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0