google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

BJP प्रदेश कार्यसमिति का 2024 पर मंथन, सीएम योगी ने रखा 80 में से 75 सीटों का लक्ष्य


लखनऊ, 30 मई 2022 : भाजपा उत्तर प्रदेश कीकार्यसमिति की बैठकमें उत्तर प्रदेशकी 80 में से 75 सीट जीतने का लक्ष्यलेकर तैयारी करनेपर चर्चा कीगई। किंग जार्जमेडिकल यूनिवर्सिटी के अटलबिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कंवेन्शनसेंटर में शनिवारको कार्य समितिकी बैठक मेंसात बिंदुओं परकाफी चर्चा कीगई।

दो लोकसभाचुनावों में ऐतिहासिकजीत का परचमलहरा चुकी भाजपाने अगले चुनावमें और बड़ीजीत के लिएकमर कस लीहै। यहां राजधानीमें रविवार कोहुई प्रदेश कार्यसमितिकी बैठक में 2024 में होने जारहे लोकसभा चुनावकी रणनीति परमंथन किया गया।नरेन्द्र मोदी सरकारकी आठ वर्षकी उपलब्धियों काउल्लेख करते हुएमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने इस बार 75 सीटें जीतने का लक्ष्यरखा। पदाधिकारियों औरकार्यकर्ताओं को प्रोत्साहितकरते हुए विश्वासदिलाया कि सरकारकदम से कदममिलाकर संगठन के साथखड़ी रहेगी।

विधानसभा चुनाव में सत्ता वापसी के बाद भाजपा की पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई।

बैठक का शुभारंभ कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर, गांव-गांव जाना पड़ेगा। एक-एक व्यक्ति को अपने साथ जोडऩा पड़ेगा। विराट लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक साथ मिलकर चलना पड़ेगा। इसके लिए हम सबका संकल्प होना चाहिए, जो अटल जी ने हमें दिया था- 'छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। उन्होंने कहा कि इस संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में हम बदलते हुए भारत की इस तस्वीर को देख रहे हैं। हमने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार होते देखा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी करें। हमें प्रदेश में 75 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढऩा है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए योगी आदित्यनाथ बोले कि आपके परिश्रम से यह जरूर साकार होगा। कार्यसमिति 2024 के लिए रोडमैप बनाएगी और सरकार कदम से कदम मिलाकर आप सभी के साथ खड़ी रहेगी। मंच पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा वरिष्ठ पदाधिकारियों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, सह महामंत्री संगठन कर्मवीर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही, विनय कटियार, डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी और केंद्रीय मंत्री उपस्थित थे।

4 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0