google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

अब जेल जाने में भी डर रहे अपराधीः Cm Yogi Adityanath



माफिया में डर न हो तो गरीबों का कर देंगे जीना मुहाल : योगी आदित्यनाथ


- आगरा में सीएम योगी ने किया धुआंधार प्रचार

- फतेहपुर सीकरी में सीएम ने की जनचौपाल, सूरसदन में प्रबुद्धों से संवाद

- बोले मुख्यमंत्री - अब जेल जाने से भी डर रहे हैं अपराधी

- विपक्षियों को नहीं मिल रहे प्रत्याशी : योगी

- जो आवाज आगरा में सुनाई दे रही, वही आवाज पूरे देश में गूंज रही है : सीएम योगी

- दो ध्रुवों में विभाजित हो चुका है लोकसभा चुनाव : मुख्यमंत्री


आगरा, 3 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए आगरा में धुआंधार प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने फतेहपुर सीकरी से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के लिए जनचौपाल और आगरा सीट से प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल के समर्थन प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बीते 10 साल में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को गिनाते हुए चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाली। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति के बारे में बताते हुए कहा कि आज अपराधियों में सरकार का भय व्याप्त हो चुका है। यहां तक कि अब अपराधी जेल भी जाने से कतराने लगे हैं। उन्होंने कहा कि माफिया में अगर डर ना हो तो वो गरीबों का जीना मुहाल कर देंगे।



पहले अंधेरा होते ही कई थानों में लग जाते थे ताले


फतेहपुर सीकरी में लोकसभा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले अधिकांश क्षेत्रों में सूर्य अस्त होने के बाद थानों में भी ताले लग जाते थे। सामान्य नागरिकों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। अपराधी सोचते थे कि पिछली सरकारों की तरह ही यह सरकार भी रहेगी, लेकिन हमारी सरकार ने कहा कि हम जीरो टालरेंस की नीति पर चलेंगे। तुम अपराध बंद करो या कीमत चुकाने को तैयार रहो। ज्यादातर अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल में चले गए। अब तो कह रहे हैं कि हमें जेल भी न भेजें। अब वहां भी जाने से डर रहे हैं। आप देख रहे होंगे, ज्यादातर अपराधी गले में तख्ती लगाकर घूम रहे हैं कि जिंदगी भर ठेला लगाकर पेट पाल लूंगा पर अब कुछ गलत काम नहीं करुंगा। बस एक बार जान बख्श दो। कानून का डर माफिया व अपराधियों पर न हो तो यह गरीबों, व्यापारियों व सामान्य नागरिकों का जीना मुहाल कर देंगे। यूपी में हर दूसरे दिन दंगा होता था। कांग्रेस व सपा की दंगा-कर्फ्यू पॉलिसी को जिस प्रदेश ने झेला है, वहां अब दंगा-कर्फ्यू नहीं चलेगा। यह प्रदेश अब उपद्रव बर्दाश्त नहीं करेगा, बल्कि परंपरागत उत्सव के साथ जुड़ेगा। उत्सव प्रदेश मोदी की गारंटी पर विश्वास करता है।


इंडी गठबंधन को ढूंढने से भी नहीं मिल रहे प्रत्याशी


आगरा के सूरसदन में पार्टी प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल के पक्ष में प्रबुद्धजनों से संवाद स्थापित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कि देश में हो रहे लोकसभा चुनाव के परिणाम स्पष्ट हैं और किसी को भी भाजपा की जीत को लेकर कोई संदेह नहीं है। हमारी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा का चुनाव बहुत स्पष्ट है। ये पहले ही दो ध्रुवों में विभाजित हो चुका है। इस बार फैमिली बनाम नेशन फर्स्ट, तुष्टीकरण बनाम राष्ट्रवाद, भ्रष्टाचार बनाम जीरो टॉलरेंस के बीच मुकाबला है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि विपक्षी इंडी गठबंधन की हालत खराब है, उन्हें ढूंढने से भी प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि 18वीं लोकसभा का चुनाव पहला ऐसा चुनाव है जिसके परिणाम के बारे में उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम कहीं किसी को कोई संदेह नहीं है। हर तरफ से एक ही आवाज आ रही है। उन्होंने कहा कि आगरा में जीत सुनिश्चित है, मगर इस जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना है। उन्होंने प्रबुद्धजनों से अपील की कि वे सभी प्रधानमंत्री मोदी के प्रतिनिधि बनकर घर घर जाएं और जनता को एक एक वोट की ताकत समझाएं।


 

मोदी की गारंटी' और 'योगी पर यकीन' से लगातार बढ़ रहा भाजपा का ग्राफ



आगरा की नौ विधानसभा, दो लोकसभा सीट और नगर निकायों में भगवा

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने 4.91 लाख से अधिक वोटों से जीती थी फतेहपुर सीकरी सीट

डबल इंजन सरकार के कार्यों से इस बार भी आगरा व फतेहपुर सीकरी सीट भाजपा की झोली में जाने को तैयार


आगरा, 3 अप्रैलः सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद से भारतीय जनता पार्टी के वोटों का ग्राफ लगातार बढ़ता गया। जनपद आगरा में लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव और नगर निकाय चुनाव में योगी मॉडल की बदौलत भाजपा ने सफलता हासिल की। 'मोदी की गारंटी' और 'योगी पर यकीन' से मतदाताओं ने भाजपा पर एकतरफा विश्वास व्यक्त किया है। यूपी में योगी सरकार के प्रशासनिक मॉडल ने भाजपा के आधार को मजबूत करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी का परिणाम है कि आगरा की नौ विधानसभा सीट, दो लोकसभा सीट, महापौर और अधिकांश नगर निकायों पर भाजपा का ही कब्जा है।


2014, 2019 के बाद अब 2024 में भी दिखेगा 'कमल का कमाल'


2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की सुनामी में आगरा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया की जीत हुई थी। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कठेरिया को कुल 5,83,716 मत प्राप्त हुए थे। वर्ष 2017 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सूबे की कमान संभाली। वर्ष 2019 में हुए चुनाव में आगरा लोकसभा सीट पर भाजपा ने प्रो. एसपी सिंह बघेल को उतारा। इस चुनाव में योगी फैक्टर का असर साफ़ तौर पर दिखाई दिया। प्रो. एसपी सिंह बघेल की जीत हुई। उन्हें कुल 6,44,431 वोट मिले। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को पिछली बार की अपेक्षा 60 हजार अधिक मत मिले और बघेल 2,10,053 वोट से जीते। वहीं फतेहपुर सीकरी सीट से प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को कुल 6, 67,147 मत मिले। चाहर को 64.99 प्रतिशत वोट मिले और चाहर ने रिकॉर्ड चार लाख 91 हजार वोट से जीत दर्ज की थी। चाहर ने कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर को रिकॉर्ड मतों से हराया था।



2022 विधानसभा चुनावों में भी 9 में 9 पर कमल


आगरा जनपद में विधानसभा की 9 सीटें हैं और दो लोकसभा सीटें हैं। आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र हैं। आगरा लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीट आती है। आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, आगरा छावनी, एत्मादपुर और जलेसर (एटा जनपद) विधानसभा क्षेत्र है। वहीं फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में फतेहपुर सीकरी, आगरा ग्रामीण, फतेहाबाद, खेरागढ़ और बाह विधानसभा सीट हैं। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सभी 9 सीटें जीतकर जिले में अपना परचम लहरा दिया। हर सीट पर न केवल जीत का अंतर बढ़ा, बल्कि वोट प्रतिशत में भी जबरदस्त उछाल आ गया। भाजपा प्रत्याशियों को 64 फीसदी तक वोट पड़े। वर्ष 2022 में भी योगी मॉडल की बदौलत भाजपा ने एक बार फिर विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड वोट हासिल कर सभी 9 सीटों पर जीत दर्ज की।


नगर निगम चुनाव में सीट के साथ ही भाजपा का वोट भी बढ़ा


नगर निकाय चुनाव में भी योगी फैक्टर ने वोटों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी रखा। वर्ष 2017 के नगर निकाय चुनाव में भाजपा के नवीन जैन आगरा नगर निगम के मेयर का चुनाव जीते थे। उन्हें करीब 57000 वोट से जीत मिली थी। 2023 में हुए नगर निकाय चुनाव में आगरा मेयर सीट पर भाजपा की हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने 1,08,468 वोट से जीती थी।



 

अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही योगी सरकार



- अपराध खत्म, अपराधी जेल के अंदर...मांग रहे अपनी जान की भीख

- सपा, बसपा के राज में उत्तर प्रदेश ने झेला दंगा, अब उत्सव का है माहौल

- डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में पिछले सात सालों में बदली यूपी की तस्वीर


03 अप्रैल, आगरा। योगी सरकार प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ रही है। यही कारण है कि आज आगरा और फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में सुख, समृद्धि और विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। जिस आगरा और सीकरी के क्षेत्र में पहले सूर्यास्त होने के बाद थानों में भी ताले लग जाते थे। अब यहां के ज्यादातर अपराधी जेल में हैं। बहुत से गले में पट्टी डालकर जान बख्शने की भीख मांग रहे हैं। अब आगरा सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कानून का राज कायम है। 


योगी सरकार सत्ता में आने के बाद से ही कानून व्यवस्था को सर्वोपरि रखती आई है। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ को बुल्डोजर बाबा के नाम से भी जाना जाता है। माफिया, गुंडों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते प्रदेश में अपराधियों की रूह कांपती है। अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाने की बात हो या फिर उपद्रवियों से हर्जाना वसूलने की बात हो, योगी सरकार कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ किसी भी तरह की कोई रियायत नहीं बरतती है। योगी सरकार सत्ता में आने के बाद से ही कानून व्यवस्था को सर्वोपरि रखती आई है। माफिया, गुंडों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते प्रदेश में अपराधियों की रूह कांपती है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 01 जुलाई 2023 से प्रदेश के अपराधियों को कोर्ट में प्रभावी पैरवी और शत- प्रतिशत गवाहों की गवाही कराकर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान चलाया गया था। योगी सरकार ने कोर्ट में प्रभावी पैरवी के जरिये जनवरी 2024 तक सनसनीखेज हत्या, डकैती, लूट, चोरी, वाहन चोरी व अन्य सनसनीखेज अपराध के मामलों में अपराधियों को सजा दिलाई गई। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत आगरा कमिश्नरेट ने जुलाई 2023 से जनवरी 2024 तक 349 अपराधियों को सजा दिलायी और प्रदेश में टॉप 10 में शामिल रहा। 


पिछले 7 साल के भीतर जिस तरह से प्रदेश की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से बदलने का काम योगी आदित्यनाथ सरकार ने किया है, उससे ना सिर्फ प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है, बल्कि निवेश बढ़ रहा है। प्रदेश में विकास तेज गति से हो रहा है, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश अब मोदी जी की गारंटी और योगी जी के प्रशासनिक मॉडल पर विश्वास करता है। डबल इंजन की सरकार में जहां 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि, चार करोड़ गरीबों को आवास, 12 करोड़ परिवारों को देश में 5 लाख का बीमा कवर मिलता है। वहीं 12 करोड़ लोगों के लिए शौचालय, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन मिलता है, यही मोदी जी की गारंटी है। जो नारी सुरक्षा का भी ध्यान रखती है और देश की संप्रभुता का भी ध्यान रखती है। यही कारण है कि आज उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में दंगा नही बल्कि उत्सव का माहौल है।

bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0