google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

उत्तर प्रदेश में तीन दिन का लॉकडाउन- गृहविभाग ने बदली गाइडलाइंस, देखिये क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा


रिपोर्ट - आदेश शुक्ला


कोरोनाकाल में सबसे नाजुक दौर से गुजर रहे उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइंस आ गई है। वीकेंड लॉकडाउन अब शुक्रवार शाम छ बजे लगेगा और मंगलवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। यानी शनिवार, रविवार और सोमवार को पूर्ण लॉकडाउन का पालन करना होगा। इस लॉकडाउन के दौरान सख्त गाइडलाइंस जारी रहेंगीं। जो भी इसका उल्लंघन करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। लॉकडाउन के दौरान पूर्ण रूप से बंदी रहेगी, लेकिन जरूरी चीजों की दुकानें व जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।


उत्तर प्रदेश सरकार के गृह विभाग की तरफ से जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार -


  • सुबह 11:00 बजे के बाद आवागमन प्रतिबंधित।

  • सभी सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित।

  • कोविड कार्य के अलावा समस्त राजकीय कार्यालय बंद।

  • ई-मित्र और आधार केंद्र खुले रहेंगे।

  • किराने की दुकानें सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुलेंगी।

  • सब्जियां एवं फल की दुकानें 6 से 11 बजे तक ही खुलेंगी।

  • मंडियां सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुली सकेंगी।

  • डेयरी सुबह 6 से 11 और शाम 5 से 7 बजे तक खुल सकेंगी।

  • कृषि उत्पाद की दुकानें 6 से 11 बजे तक खोल सकेंगे।

  • प्रोसैस्ड फूड, मिठाई, रेस्टोरेंट, होटल बंद, होम डिलीवरी मान्य।

  • निर्माण सामग्री की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी।

  • सभी बैंक, बीमा कार्यालय 10 से दोपहर 2:00 बजे खुलेंगे।

  • विवाह में 50 से अधिक की उपस्थिति नहीं, 3 घंटे की अनुमति।

  • बसों को छोड़कर निजी वाहनों पर आवागमन भी प्रतिबंधित।

  • पेट्रोल पंप और एलपीजी सेवा सुबह 7 से दोपहर 12 बजे।

  • शुक्रवार शाम 6 से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन।।


आपको बता दें कि बीते सप्ताह शनिवार और रविवार का ही लॉकडाउन था लेकिन सख्ती से पालन करवाने के बाद कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट देखी गई। राजधानी लखनऊ के बेकाबू हालात में लॉकडाउन के बाद आंकड़ों में बेहद मामूली कमी भी लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाने वाली थी। इसे देखते हुए सरकार ने ना सिर्फ लॉकडाउन की मियाद बढ़ाई है बल्कि उम्मीद है कि कोरोना संक्रमण की गति पर भी ब्रेक लगेगा।

हांलाकि इस बीच उत्तर प्रदेश के लिए सबसे दुखद और चिंताजनक बात ये है कि कोरोना का संक्रमण गांवों तक फैल गया है। शहरों की हालत पहले से डांवाडोल थी अब गांवों की नाजुक स्थिति से सरकार और मेडिकल सुविधाओं को लेकर दबाव और भी बढ़ गया है।


टीम स्टेट टुडे


विज्ञापन
विज्ञापन

bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0