google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

डिप्टी सीएम बोले- अखिलेश देखें अपना भविष्य, 2024 में 2019 से ज्यादा सीटें जीतेगी


बांदा, 10 सितंबर 2022 : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार सुबह कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में निरीक्षण किया। यहां कुलपति डा.एनपी सिंह व कृषि विज्ञानियों के साथ विभिन्न प्रेक्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय पर बड़ी जिम्मेदारी है।

विज्ञानी किसानों को कृषि की तकनीक मुहैया कराएं, ताकि उनकी आय बढ़ाई जा सके। मशरूम, लहसुन आदि शोध इकाइयों को देखा। उनके साथ जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सांसद आरके सिंह पटेल और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व जिलाध्यक्ष संजय सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे। यहां उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे।

कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जनता ने सपा की सफाई कर दी है। बसपा का कहीं अता-पता नहीं है। कांग्रेस के राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। भाजपा 2024 में 2019 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अखिलेश पहले अपना भविष्य देखें। उनकी तड़पन अभी 25 साल तक समाप्त नहीं होगी। कहा कि भ्रष्टाचार में जुटाई गई संपत्ति जब तक सरकारी खजाने में जमा नहीं हो जाती,भाजपा सरकार अभियान चलाती रहेगी।
2 views0 comments

コメント


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0