
नई दिल्ली, 27 अप्रैल 2022 : अभिनेत्री कंगना रनोट जल्द फिल्म धाकड़ में नजर आने वाली है। इस फिल्म का मोशन टीजर पोस्टर उन्होंने जारी कर दिया है। इसके साथ उन्होंने बताया है कि इस फिल्म का ट्रेलर कब आने वाला है। पोस्टर में कंगना रनोट को लाल कलर की विग पहने देखा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने दोनों हाथों में बंदूक ले रखी है। वह कैमरे को बहुत ही गुस्से में देख रही हैं। उनकी आंखों से चिंगारियां भी निकल रही है।
कंगना रनोट ने अपनी भूमिका एजेंट अग्नि का परिचय करवाया है
टीजर वीडियो के माध्यम से कंगना रनोट ने अपनी भूमिका एजेंट अग्नि का परिचय करवाया है। कंगना रनोट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरे दुश्मनों के लिए मैं वही आग हूं, जिसके बारे में आपको चेताया गया है। एजेंट अग्नि की ज्वाला में जलने के लिए तैयार हो जाइए। धाकड़ का टीजर अगले 2 दिनों में आ रहा है। एजेंट अग्नि का एक्शन 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में देखिए।' इसके साथ उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है।
कंगना रनोट की वीडियो पर कई लोग दिल और आग की इमोजी भी शेयर कर रहे है
कंगना रनोट की वीडियो पर कई लोग दिल और आग की इमोजी भी शेयर कर रहे है। वहीं कई लोगों ने लिखा है, 'हम प्रतीक्षा कर रहे हैं।' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'हम प्रतीक्षा नहीं कर पा रहे हैं।' वहीं कई लोग दिल और आग की इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
धाकड़ में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता की भी अहम भूमिका है
धाकड़ में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्देशन रजनीश रे जिनी ने किया है। यह एक जासूसी और थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्माण सोहेल मकलाई ने किया है। वहीं कंगना रनोट इन दिनों लॉकअप नामक शो को जज भी कर रही हैं। वह इसे लेकर काफी उत्साहित भी हैं।
Comments