google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

डीएम ने बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन केन्द्र का किया निरीक्षण

Mar 22, 2023
1 min read

पीलीभीत, 22 मार्च 2023 : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज बोर्ड परीक्षा की काॅपियों के मूल्यांकन केन्द्र ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कालेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्रमण्ड कालेज में आवंटित परीक्षकों की सख्या जानी। निरीक्षण के दौरान कॉलेज में 182 परीक्षक उपस्थित पाए गए व 163 परीक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को अनुपस्थित परीक्षकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र में कुल आंवटित उत्तर पुस्तक के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिला विद्यालय निरीक्षक के बताया कि अब तक मूल्यांकित कुल उत्तर पुस्तक 29487 की जांच की जा चुकी है तथा जिलाधिकारी ने अवशेष उत्तर पुस्तक 39686 को 01 अप्रैल तक जाॅचने के निर्देश दिये। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि प्रतिदिन लगभग 07 हजार काॅपिया मूल्यांकित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षकों द्वारा चेक की गई कापियों को देखा। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, ड्रमण्ड कालेज प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर-रमेश कुमार

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0