google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

प्रधानमंत्री सुकन्या से लेकर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तक...


लखनऊ, 7 सितंबर 2023 : माध्यमिक स्कूलों में नियमित प्रार्थना सभा (Prayer Meeting in UP School) न होने पर नाराजगी जताई गई है। सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रतिदिन 15 मिनट की प्रार्थना सभा अनिवार्य रूप से की जाए।

विद्यार्थियों को इसमें सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी (Information About Govt Scheme in UP) दी जाए ताकि वह विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी पा सकेंगे और उसका उपयोग कर सकें।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा.महेन्द्र देव की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि प्रार्थना सभा में प्रतिज्ञा, सुविचार, प्रमुख समाचार, प्रश्नमंच के प्रश्न के उत्तर को प्रतिदिन किसी विद्यार्थी से ब्लैक बोर्ड व नोटिस बोर्ड पर लिखवाया जाए।

वहीं केंद्र व राज्य सरकार की प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना (pradhan mantri sukanya samriddhi yojana), मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (Mukhyamantri Abhyudaya Yojana), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana UP) और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (Mukhyamantri Bal Seva Yojana 2023) सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए।

अगर विद्यालय में शिक्षण कार्य सुबह 10 बजे से शुरू होता है तो प्रार्थना सभा को सुबह 9:45 बजे प्रारंभ किया जाए। फिलहाल शिक्षाधिकारियों की टीम औचक निरीक्षण कर इसकी जांच करेगी।

0 views0 comments

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0