google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

कैसा रहेगा आपके लिए वर्ष 2022 - राशिफल जानिए ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी से



आप सभी धर्म प्रेमियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल 2022–


मेष राशि–


मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 सामान्य फल कारक रहेगा। मेष राशि के जातकों को सफलता प्राप्त करने हेतु अधिक प्रयासरत रहना होगा। यह वर्ष चुनौतियों के साथ अच्छे संकेत देता है इस वर्ष में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त होगी। बड़ी योजनाओं को क्रियान्वित करने में सरलता रहेगी। धन की पूर्ति पूर्व के मुकाबले इस वर्ष में संतोषजनक रहने के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति कुछ सावधानियां बरतनी होंगी पेट से संबंधित परेशानियों का सामना आपको वर्षभर करना पड़ सकता है। पारिवारिक दायित्वों में बढ़ोतरी होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में अधिक व्यय होने से आर्थिक संकट हो सकता है अतः प्रारंभ से ही खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में विवाद और मतभेद के योग बन रहे हैं तो ऐसे में संयमित भाषा का प्रयोग करें इसके अतिरिक्त वाणी पर नियंत्रण रखें व क्रोध कम करें। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन होने से आप उत्साहित रहेंगे। राज पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। सरकारी योजनाएं आपको लाभ देंगी। उच्च पदस्थ लोगों से संपर्क रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष शुभ फल कारक रहेगा शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। बुद्धि रचनात्मकता से भरी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन बना रहेगा। वैवाहिक जीवन प्रसन्नता पूर्ण व्यतीत होगा। पति का सहयोग प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भूमि का क्रय विक्रय आसानी से प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष पर विशेष ध्यान दें संतान को कुसंगति से बचाएं। लाभ हेतु मंगलवार को अन्न दान करें। गाय को रोटी खिलाएं। हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। क्रोध कम करने हेतु चांदी के बर्तन में जल ग्रहण करें।



वृषभ राशि–


वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 शुभ फल कारक रहने वाला है। वर्ष के पूर्वार्ध में कुछ संघर्ष के योग बन रहे हैं। उत्तरार्ध में सुखद स्थितियां प्राप्त होने लगेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक होगा। अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपके बजट को बिगाड़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में विवाद आपके तनाव के स्तर को बढ़ा सकता है। धन के परिपेक्ष में सावधानी रखना हितकर होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता रहेगी। संतान आपके अनुसार व्यवहार करने को तत्पर रहेगी। इस वर्ष में भाग्य को बल प्राप्त होगा। कुछ उपलब्धियां आपके खाते में सहजता से जुड़ जाएंगी। इससे सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। कारोबार के लिए यह वर्ष शुभ फलदाई रहेगा। नवीन कार्य में सही निर्णय आपके निवेश को सही दिशा प्रदान करेगा। व्यापारियों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। महिलाओं के लिए यह वर्ष शुभ फल कारक है। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष विशेष लाभदाई रहेगा विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। 2022 वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए नया आयाम स्थापित करने वाला रहेगा। नौकरी पेशा वर्ग के पदोन्नति एवं स्थानांतरण की संभावना है। भाई बहनों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनेगा। भूमि, भवन, वाहन क्रय विक्रय के लिए लाभकारी स्थिति बनी रहेगी। घर में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। न्यायालय संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें। ॐ घृणि सूर्याय नमः।। मंत्र का जप करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।


मिथुन राशि–


मिथुन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 सामान्य फल कारक रहने वाला है। इस वर्ष में बौद्धिक चेतना, नवीन विचारों का संचार होगा। मन: स्थिति मजबूत रहेगी। संकल्प शक्ति सुदृढ़ता से काम करेगी। पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। उद्यमिता का विकास होगा। सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। भाग्य भी बलवान होकर इस वर्ष में अच्छा सहभागी बनेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। सुख साधनों पर धन खर्च करेंगे। भूमि, भवन के कार्य होने के योग बन रहे हैं। इस वर्ष में नवीन वाहन की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। अविवाहित जातकों का विवाह संपन्न हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष शुभ फलदाई रहेगा। परिश्रम सार्थक होगा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। सतत परिश्रम और जागरूकता के बल पर व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नए निवेश से धन लाभ होगा परंतु अति उत्साह अचानक उत्पन्न विचारों पर नियंत्रण रखें। स्त्रियों के लिए यह वर्ष शुभ फलदाई रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। या नवीन उत्तरदायित्व प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है अतः स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। यात्राएं सफल रहेंगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें गुरुवार को केले के वृक्ष पर जल अर्पित करें।


कर्क राशि–


कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 सामान्य फल कारक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से कर्क राशि के जातकों के लिए 2022 शुभ रहने वाला है। आय के स्रोत बने रहेंगे। पारिवारिक मामलों में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं जीवनसाथी से मतभेद अथवा कष्ट के योग हैं इसलिए परिवार में सामंजस्य स्थापित करें। जीवनसाथी को पूर्ण महत्व दें। संतान के लिए यह वर्ष शुभ फल कारक रहेगा। संतान के कार्य में धन का निवेश होगा। व्यवसायिक जीवन प्रगति भरा रहेगा। किंतु काम का बोझ दैनिक जीवन को व्यस्तता से भर देगा। इसी कारण स्वास्थ्य एवं पारिवारिक जिम्मेदारियों व सामाजिक संबंधों के निर्वाह में परेशानियां आ सकती हैं। इस वर्ष में आपका भाग्य नवीन ऊंचाइयां प्राप्त करेगा। अच्छे अवसरों की प्राप्ति से धन लाभ हो सकता है। घर से दूर प्रवास। विदेश गमन के अवसर प्राप्त होंगे। घर में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। महिलाओं के लिए यह वर्ष चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। स्वास्थ्य के संबंध में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों का आपको वर्ष के मध्य में सामना करना पड़ सकता है वाहन सावधानी से चलाएंगे अन्यथा किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। धन हानि, धोखा अधिक होने के योग बनते हैं। कामकाजी महिलाओं को अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है हालांकि पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग को वर्ष 2022 विशेष लाभ देने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने हेतु अधिक प्रयासरत रहना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ हेतु सोमवार को शिवजी को जल अर्पित करें रुद्राष्टकम का पाठ करें प्रतिदिन शाम के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें।



सिंह राशि–


सिंह राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 सुखद अनुभव लेकर आएगा। सिंह राशि के जातक सभी कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। भाई बंधुओं का सहयोग प्राप्त करेंगे। माता-पिता से संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे। नए भूमि, भवन, वाहन जुड़ने के योग बन रहे हैं। नवीन संबंधों से नई गतिविधियां क्रियान्वित होंगी। परिश्रम में सफलता प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। न्यायालय संबंधी कार्यों में विजय प्राप्त करेंगे। संतान के विषय में निर्णय सही दिशा को प्राप्त करेंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी वर्ष के पूर्वार्ध में स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दीर्घकालीन निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अत्यंत शुभ फलदाई है। विद्यार्थी वर्ग इस वर्ष सफलता के नए आयाम प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। धर्म के प्रति रुचि पड़ेगी। नौकरी पेशा वर्ग को पदोन्नति प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें। ॐ घृणि सूर्याय नमः।। का जप करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं ।


कन्या राशि–


कन्या राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 सामान्य फल कारक रहेगा। वर्ष के पूर्वार्ध में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है विचारों के अंतर्द्वंद में फंसे रहेंगे। आपकी सोच आपको नवीन दिशा देने में सफल रहेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। परंतु पारिवारिक जीवन में चिंताएं रहेंगी कुटुंबीजनों का व्यवहार आपके प्रतिकूल रहेगा। अतः सामंजस्य बना कर चले। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने के योग बन रहे हैं अतः खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी पेशा वर्ग के स्थानांतरण होने की संभावना। साथ ही पदोन्नति होने के पूर्ण योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नए व्यवसाय में निवेश करने हेतु 2022 शुभ रहेगा। अविवाहित जातकों का प्रयास करने से विवाह संपन्न हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं धर्म के प्रति विशेष रुचि जागृत होगी यात्राएं सफल रहेंगी लाभ हेतु गणेश आराधना करें गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। ॐ बुधाय नमः।। मंत्र का 21 बार प्रतिदिन जप करें। बुधवार को हरा चारा दान करें ।


तुला राशि–


तुला राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 सामान्य फल कारक रहने वाला है। तुला राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कुटुंबीजनों के विचारों को पूर्ण महत्व दें। परिवार की इच्छा के विरुद्ध कार्य करने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार में सम्मान की कमी हो सकती है। व्यावसायिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। अचानक लाभ होने के योग हैं।आय प्राप्ति के स्रोत मजबूत रहेंगे। आवश्यकता के अनुरूप धन की प्राप्ति होती रहेगी। खर्चे भी अच्छा विस्तार पा सकते हैं इसलिए जमा पूंजी पर नियंत्रण बनाए रखें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। कुटुंबीजनों के स्वास्थ्य पर व्यय हो सकता है। इस वर्ष किसी प्रियजन का वियोग आपको कष्ट पहुंचा सकता है। इसलिए वर्ष में कुलदेवता की पूजा आराधना करते रहें। स्त्रियों के लिए यह वर्ष चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः धैर्य का परिचय दें। अविवाहित जातकों का प्रयास करने से विवाह संपन्न हो सकता है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी से धन हानि हो सकती है अतः निर्णय लेने से पूर्व परिवार जनों से विचार मंथन अवश्य करें। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष शुभ फल कारक रहेगा। प्रयास करने पर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापारी वर्ग नए कार्य में निवेश करने से पूर्व चिंतन अवश्य करें। वाहन आदि सावधानी से चलाएं दुर्घटना होने की संभावना। लाभ हेतु प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल से दीपक प्रज्वलित करें। शनिवार को