google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

मौसम खराब से किसानों की धान-गन्ने की फसल चौपट

Updated: Oct 9, 2022


ree

पीलीभीत, 7 अक्टूबर, 2022 :


अचानक बदले मौसम ने फसलों का बड़ा नुकसान किया है। तराई क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। बीते दो दिन से पीलीभीत में बारिश होने के वजह से किसानों के लिए धान धान की फसल को बहुत नुकसान पहुंचा है। मौसम की मार से बेहाल किसानों का कहना है कि बरसात के मौसम में पानी नहीं बरसा। जब खेतों में पानी लगा कर अपनी फसल को तैयार किया है और अब जबकि फसल पक चुकी है तो बेमौसम हो रही बरसात ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। हालात इतने खराब हैं कि बारिश का पानी अब फसलों को चौपट कर खेतों के ऊपर से बह रहा है।


ree

भीषण बरसात के साथ साथ तेज हवा के कारण धान के साथ साथ गन्ने की फसल भी खराब हुई है। गन्ना पूरी तरह से जमीन में गिर कर खराब हो चुका है।


पीलीभीत के सैकड़ों गांवों में भारी बारिश के कारण कई किसान बर्बाद होने की कगार पर आ गए हैं। किसानों का कहना है कि अगर सरकार ने अब साथ नहीं दिया तो हालात बहुत खराब हो जाएंगे। किसानों का कहना है कि अगर धान निकालने के लिए वो पानी से भरे खेतों में जाएं तो भी काटने और सुखाने के बाद कुछ धान निकल भी आए तो मंडी में उसका उचित मूल्य मिलना मुश्किल है।


रिपोर्टर - रमेश कुमार

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0