google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

'मैंने अंदर जाकर देखा, योगी सरकार ने करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए'

Oct 11, 2023
1 min read

लखनऊ, 11 अक्टूबर 2023 : जेपी एनआईसी का गेट फांदकर बाहर निकले अखिलेश यादव ने कहा कि जेपी एनआईसी का ठेकेदार भी अब भारतीय जनता पार्टी में चला गया है। जनता की शक्ति के आगे सरकार की शक्ति नहीं बचेगी। लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी है। उन्होंने कहा कि संविधान अगर नहीं रहेगा तो फिर आपकी आजादी कहां रहेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज शुरू हुई है लंबी लड़ाई है आगे तक चलेगी। हम समाजवादियों ने मिलकर इसका उद्घाटन किया था। हम चाहते थे कि जय प्रकाश नारायण के संघर्ष को देश के लोग जाने। एक व्यक्ति जो बिहार से निकल कर अमेरिका से पढ़कर वापस आये हो, उन्होंने देश की सेवा की है। जिस व्यक्ति ने संपूर्ण क्रांति का संदेश दिया, उनको भाजपा के लोग याद नहीं करने दे रहे हैं ।

बकौल अखिलेश, आज देश को परिवर्तन की जरूरत है। हर साल यहां पर समाजवादी माल्यार्पण करने आते थे। आखिर इस बार क्यों रोका गया ? आखिर सरकार टीन लगाकर क्या छुपाना चाहती थी ? उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपयों के स्मारक को बर्बाद कर दिया गया, करोड़ों रुपयों की मशीन यहां पर खराब हो गई। क्या सरकार इसको छुपाने के लिए यहां पर टीन शेट लगा रही। अधिकारी जेपी एनआईसी सेंटर की कमी को छुपाना क्यों चाह रहे हैं।

मैने जाकर अंदर देखा है कि करोड़ों रुपया बर्बाद कर दिया गया। काशीराम जी और नेता जी का कार्यक्रम हुआ था, क्या परमिशन ली गई था ? बीजेपी के लोग जेपी आंदोलन से ही निकले हुए हैं । जेपी एनआईसी में जो नुकसान हुआ है क्या मुख्यमंत्री उसकी भरपाई अपने वेतन से करेंगे ।




Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0