google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

जल निगम भर्ती घोटाले में आजम खां की सीबीआइ कोर्ट में पेशी


लखनऊ, 12 मई 2022 : समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रामपुर सदर से विधायक आजम खां की गुरुवार को लखनऊ में सीबीआइ कोर्ट में पेशी हुई। करीब आधा घंटा तक कोर्ट में रहे आजम खां ने उत्तर प्रदेश जल निगम भर्ती घोटाले में चार्जशीट के साथ दाखिल दस्तावेजों की मांग की। इस सुनवाई के बाद आजम खां को फिर सीतापुर जेल भेज दिया गया, जबकि इस केस की अगली सुनवाई में कोर्ट फिर पूछताछ करेगी।

रामपुर सदर से समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खां को उत्तर प्रदेश जल निगम में भर्ती में घोटाले के मामले में गुरुवार को लखनऊ की सीबीआइ कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान आजम खां करीब आधा घंटा तक कोर्ट में रहे। आजम खां के वकीलों ने कोर्ट से जरूरी दस्तावेजों की मांग की। आजम खां के वकीलों ने एसआइटी की चार्जशीटके साथ दाखिल दस्तावेजों की मांग की। इसके साथ ही आजम खां ने एफएसएल रिपोर्ट की मांग की। कोर्ट की कार्यवाही के बाद आजम खां को वापस सीतापुर जेल भेज दिया गया। माना जा रहा है कि आज शाम तक इस केस की अगली तारीख भी मिल जाएगी।

इससे पहले सीतापुर के जिला कारागार में बीते 26 महीने से बंद आजम खां को कड़ी सुरक्षा के साथ सीतापुर से लखनऊ लाया गया। आजम खां अखिलेश यादव की सरकार के कार्यकाल में दौरान जल निगम में भर्ती घोटाले में आजम खां आरोपित हैं और इस घोटाले की जांच सीबीआइ कर रही है। अखिलेश यादव की सरकार में आजम खां नगर विकास तथा संसदीय कार्य मंत्री थे। इसके साथ ही वह जल निगम के चेयरमैन भी थे। उसी दौरान जल निगम में जूनियर इंजीनियर की भर्ती के घोटाले का मामला चल रहा है। सीबीआइ स्पेशल कोर्ट में आजम खां पेशी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। उनको कड़ी सुरक्षा में सीतापुर जिला जेल से लखनऊ लाया गया। एसडीएम सिधौली और सीओ के साथ कड़ी सुरक्षा में आजम खां लखनऊ पहुंचे थे। आजम खां की आज लखनऊ में पेशी के कारण सीतापुर जिला जेल में सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल था। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई थी। एसडीएम सिधौली पंकज राठौर भी सुबह ही जेल परिसर पहुंच गए थे। समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खां को सुबह नौ बजे लखनऊ के लिए रवाना किया गया। शहर कोतवाल और थानाध्यक्ष खैराबाद भी सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे। प्रभारी जेलर रणंजय सिंह ने बताया कि आजम खां को लखनऊ सीबीआइ कोर्ट में पेशी पर भेजा गया। यहां पेशी के लिए आदेश एक दिन पहले ही आया था।

7 views0 comments

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0