google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव बोले, यशस्वी ग्राम प्रधान ही देश के रियल हीरो


लखनऊ, 19 मई 2022 : यशस्वी प्रधान विकास के सारथी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधान जब अपने गांव का विकास कराते हैं तो वह पूरे राष्ट्र के विकास की नींव रखते हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि देश की खुशहाली का रास्ता हमारे गांवों से होकर गुजरता है गोमतीनगर स्थित होटल कंफर्ट इन में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। समयसमय पर ग्राम पंचायतों के बजट में वृद्धि की जाती है। निरंतर संवाद कर प्रधानों की समस्याओं का निवारण किया जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद से पंचायत से लेकर संसद तक समाज के सभी वर्गों के सशक्तीकरण पर फोकस किया जा रहा है। पहली बार प्रधानमंत्री और ग्राम प्रधानों के बीच प्रभावी समन्वय दिख रहा है। पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में अच्छा काम करने वाले प्रधानों की सराहना की।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0