google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

जीतन राम मांझी ने CM को घेरा, बोले- जनता के प्रति जवाबदेह नहीं रहे नीतीश कुमार


बिहार, 18 अगस्त 2023 : पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे जनता के प्रति जवाबदेह नहीं रहे। उनको बिहार की जनता से कोई लेना देना नहीं रहा।

मांझी ने कहा कि नीतीश जी स्वयं कहते नहीं थकते कि उन्हें स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने मुख्यमंत्री बनाया था। यानी जनता ने नहीं बल्कि स्वर्गीय वाजपेयी जी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था। बीजेपी के लोग भी यही कहते हैं। इससे साबित होता है कि नीतीश जी को जनता से कोई लेना-देना नहीं है।

राज्‍य में भ्रष्‍टाचार का बोलाबाला : पूर्व सीएम

मांझी ने कहा कि बिहार में विकास योजनाएं ठप पड़ी हुई हैं। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अल्पसंख्यक, महिला, किसान से संबंधित योजनाएं बाधित है, लेकिन इनको कोई लेना-देना नहीं है। जंगलराज कहते नहीं थकने वाले नीतीश कुमार आज भ्रष्टाचार के सवाल पर मौन है।

मांझी ने कहा कि पूरा दक्षिणी बिहार सुखाड़ की चपेट में है, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के पुण्यतिथि पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी आज यहां श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0