google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक गौरव की पहल: Jyoti Soni ने प्रधानमंत्री से संत शिरोमणि नरहरि महाराज के सम्मान में की विशेष मांग

Apr 29
1 min read

सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक गौरव की पहल: ज्योति सोनी ने प्रधानमंत्री से संत शिरोमणि नरहरि महाराज के सम्मान में की विशेष मांग

काशी (वाराणसी):

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र काशी में प्रवास के दौरान, ज्योति सोनी ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जी को एक मांग पत्र सौंपकर स्वर्णकार समाज के आराध्य देव और गोस्वामी तुलसीदास जी के दीक्षा गुरु, संत शिरोमणि नरहरि महाराज जी की स्मृति में भव्य मूर्ति की स्थापना व 'भव्य द्वार' के निर्माण का विनम्र आग्रह किया।


मुलाकात के दौरान ज्योति सोनी ने प्रधानमंत्री जी का ध्यान इस बात की ओर आकर्षित किया कि संत शिरोमणि नरहरि महाराज न केवल एक महान आध्यात्मिक विभूति थे, बल्कि वे ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) के अंतर्गत आने वाले स्वर्णकार समाज के गौरव और पहचान के प्रतीक भी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि महान गुरु-शिष्य परंपरा को सहेजने के लिए यह आवश्यक है कि काशी की धरती पर संत महाराज को वह सम्मानजनक स्थान मिले जिसके वे हकदार हैं।


उल्लेखनीय है कि स्वर्णकार समाज द्वारा पिछले कई वर्षों से यह मांग प्रमुखता से उठाई जा रही थी। समाज के लोगों की यह दीर्घकालिक प्रतीक्षा अब प्रधानमंत्री जी तक इस मांग पत्र के पहुँचने से पूरी होने की उम्मीद जगी है, जिससे पूरे समाज में हर्ष का माहौल है।




Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0