google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

Rajni Care Foundation द्वारा होली उपहार स्वरूप निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

लखनऊ, 1 मार्च। होली के पावन अवसर पर समाज के सभी वृद्धजनों को उपहार स्वरूप रजनी केयर फाउंडेशन द्वारा एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 1 मार्च (रविवार) को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक स्वामी दिव्यानंद धर्मार्थ चिकित्सालय, विक्रम नगर, लखनऊ में आयोजित हुआ।


इस शिविर में लगभग 200 से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। जांच के दौरान लगभग 34 लोगों को मोतियाबिंद (कैटरैक्ट) ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया, जिनका ऑपरेशन होली के त्योहार के पश्चात संस्था द्वारा निःशुल्क कराया जाएगा। साथ ही जिन लाभार्थियों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उन्हें संस्था की ओर से निःशुल्क चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर में मुख्य रूप से डॉ. आंचल गुप्ता (सरोजिनी नगर आई हॉस्पिटल) एवं उनकी टीम द्वारा नेत्र जांच की गई। चश्मे की जांच डॉ. जावेद खान द्वारा की गई।


रजनी केयर फाउंडेशन के इस सामाजिक प्रयास को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों — सतवंत सिंह, पारुल, सुमन, लवली, स्वाति एवं पतंजलि आदि का विशेष सहयोग रहा।


संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं वृद्धजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।




2 Comments


top game
top game
Aug 05

I was looking for a quick browser game and found eggy car online. The driving challenge is easy to understand but takes practice to master.

Like

ben jason
ben jason
Mar 21

The satisfying beats you create in Sprunki Incredibox provide an amazing sense of accomplishment as your musical vision comes to life.

Like
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0