google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
Writer's picturestatetodaytv

सरकार और भारतीय जनता पार्टी के लिए नई राहें खोल रहे हैं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या



उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की नजर सिर्फ 2022 के चुनाव पर नहीं है। वो भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐसा रास्ता बनाने में जुटे हैं जिससे आने वाली पीढ़ी ना सिर्फ बीजेपी को याद रखे बल्कि उसके भीतर देश और समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा कूट कूट कर भरा हो। जाहिर है ऐसा करने के लिए बहुत दूरदर्शिता रखनी होगी।


नई पीढ़ी के भीतर आत्मविश्वास और मेहनत लगन की भावना भरने के लिए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने ऐलान किया है कि प्रदेश में टॉपर स्टूडेंट के घर तक सड़क बनाई जाएगी। यानी ऐसी राह जिससे लोग प्रेरणा ले सके। इसी क्रम में प्रदेश में स्वामी विवेकानंद के नाम से भी सड़क बनेगी। देश की सुरक्षा में शहीद होने वाले जवान व आंतरिक सुरक्षा में शहीद होने वाले पुलिस के जवान के घर तक अब बनेगा जय हिंद वीर पथ। सरकार जयहिंद वीर पथ के नाम से सड़क बनाएगी। साथ ही राम जन्मभूमि आंदोलन में जान गंवाने वाले कारसेवको के घर तक भी सड़क बनाई जाएगी। ये सड़क राम भक्त कारसेवक के नाम से बनेगी। ये घोषणा डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने अयोध्या में अवध विश्वविद्यालय में की।




केशव प्रसाद मौर्या ने एक बार फिर कहा है कि 2022 के चुनाव में बीजेपी 300 से अधिक सीटे जीतेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी की सरकार नहीं कोई चाहता है। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा सम्मान है। हर कार्यकर्ता अपने आप को डिप्टी सीएम से कम न समझे।


अयोध्या में डिप्टी सीएम ने करीब 15 अरब की 996 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। यह सभी विकास कार्य की परियोजनाएं अयोध्या मंडल के सभी पांच जिलों की है। इनमें पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम व राजकीय निर्माण निगम की परियोजनाएं शामिल हैं। यह सभी विभाग डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पास हैं।


टीम स्टेट टुडे


विज्ञापन

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0