google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

मायावती की माताजी का निधन, 92 वर्ष की आयु में ली अतिंम सांस, दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

Nov 13, 2021
1 min read


बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माताजी का निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार 14 नवंबर को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मायावती की मां रामरती जी काफी दिन से बीमार चल रही थीं। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था। जहां आज हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।



बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए शोक संदेश जारी किया।


उन्होंने लिखा, 'अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां रामरती का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया। कुदरत सभी को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। उनका अंतिम संस्कार मायावती के दिल्ली पहुंचने व परिवार के एकत्र होने पर 14 नवंबर को किया जाएगा।



मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी दादी का अंतिम संस्कार लोधी शमशान घाट पर 14 नवंबर को दोपहर 12.30 पर किया जाएगा


टीम स्टेट टुडे



Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0