google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

एमएलसी चुनाव की पांच सीटों पर काउंटिंग शुरू, भाजपा ने बनाई बढ़त


लखनऊ, 2 फरवरी 2023 : यूपी में एमएलसी विधानपरि‍षद के चुनावी रुझान आने लगे हैं। स्‍नातक और शिक्षक एमएलसी की 5 सीटों पर वोटों की गिनती शुरु हो गई है। बता दें कि गोरखपुर, फैजाबाद, कानपुर, उन्‍नाव, बरेली, मुरादाबाद, इलाहाबाद और झांसी खंड स्‍नातक की पांच सीटों पर 30 जनवरी को मतदान हुआ था।

जानकारी के लिए बता दें कि 39 जिलों में करीब 40 फीसद वोटिंग हुई थी। गोरखपुर- फैजाबाद सीट पर रुझानों में भाजपा प्रत्‍याशी देवेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। कानपुर से निर्दलीय प्रत्‍याशी राजबहादुर चंदे आगे चल रहे हैं।
वहीं बरेली में एमएलसी चुनाव में पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। बता दें कि भाजपा के डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने 8578 वोट पाकर बढ़त बनाई हुई है। वहीं सपा के शिवप्रताप यादव को 3791 वोट मिले हैं। जानकारी के अनुसार अब तक प्रथम वरीयता में 13998 वोटों की गिनती हो चुकी है।

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन

पहले राउंड में भाजपा के देवेंद्र सिंह 4224 मतों से आगे चल रहे हैं। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना का पहला राउंड समाप्त हो गया। पहले राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी करुणा कांत से 4224 मतों से आगे हैं। देवेंद्र को 7898 जबकि करुणा कांत को 3674 वोट मिले हैं।

0 views0 comments

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0