google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
chandrapratapsingh

यूपी में अब आम आदमी पर नहीं, गुंडों पर होती है fir, सहारनपुर में बोले स्वतंत्र देव


सहारनपुर, 20 अगस्त 2022 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जो सपने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने देखे थे, उन सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे बढ़ा रहे हैं। अब प्रदेश में आम आदमी पर नहीं, गुंडों पर एफआइआर दर्ज होती है। यह विचार उन्‍होंने शनिवार को क्षेत्र के गांव जंदेहड़ा समसपुर में पूर्व सांसद स्व. चौधरी नकली सिंह की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्‍यक्‍त किए।

भारत का हुआ है नव निर्माण

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा भारत का नव निर्माण हुआ है। आज उत्तर प्रदेश विकास की राह पर है। पूर्व की सरकारों में आम आदमी पर एफआइआर दर्ज होती थी और गुंडे खुलेआम घूमते थे। आज किसी में छेड़छाड़ करने की हिम्मत नहीं है और यदि छेड़छाड़ होती हैं तो गुंडों पर एफआइआर दर्ज होती है। उन्होंने कहा पहले जनपद सहारनपुर के व्यापारियों के मन में डर बसा था वह पलायन करते थे लेकिन अब जब से भाजपा की सरकार आ रही है तब से गुंडे पलायन कर रहे हैं व्यापारी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

सभी लोगों को राष्ट्र की तरक्की के प्रति होना होगा समर्पित

प्रदेशअध्यक्षस्वतंत्रदेवसिंहनेकहाआजसभीलोगोंकोराष्ट्रकेतरक्कीकेप्रतिसमर्पितहोनाहोगा।सहारनपुरपहलेदंगाप्रभावितक्षेत्रथाऔरसहारनपुरमेंव्यापारियोंकीदुकानेंजलाईजातीथीं।कर्फ्यूलगारहताथा, लेकिनआजदंगानहींहोता, पहलेभेदभावकेआधारपरबिजलीआतीथी, लेकिनआजईदहोयादीपावलीबिनाभेदभावकेबिजलीमिलरहीहै।सभीकाविकासहोरहाहै।पहलेविदेशोंमेंभारतकीकोईपूछनहींथीलेकिनआजजिसदेशमेंभीप्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदीजातेहैं, वहांकेराष्ट्रपतिवप्रधानमंत्रीसहितवहांकीजनताभीउनकासम्मानतिरंगेकोहाथमेंलेकरकरतीहै।यहसम्मानभारतकेप्रत्येकनागरिककाहै।

4 views0 comments

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0