google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद आ रहे हैं लखनऊ – जानिए क्या होने वाला है विधानसभा में



रिपोर्ट - आदेश शुक्ला


देश की स्वाधीनता की 75वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में उत्तर प्रदेश विधानमंडल का एक दिवसीय विशेष सत्र 18 अक्टूबर को आयोजित होगा। विधानमंडल के विशेष सत्र को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द संबोधित कर सकते हैं।


सरकार स्वाधीनता के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। अमृत महोत्सव के तहत प्रगति के पथ पर स्वाधीन भारत की 75 वर्षों की यात्रा की स्मृतियों को महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में अमृत महोत्सव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए उत्तर प्रदेश विधानमंडल का विशेष सत्र आहूत करने का निर्णय किया गया है।


विशेष सत्र में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर सकते हैं। सत्र के विस्तृत कार्यक्रम को दोनों सदनों की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। विशेष सत्र बुलाये जाने के प्रस्ताव को रविवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दी गई।


यह इस वर्ष विधानमंडल का तीसरा सत्र होगा। विधानमंडल का पिछला सत्र अगस्त में हुआ था जिसमें सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए अनुपूरक बजट पारित कराया था। गौरतलब है कि अक्टूबर 2019 में सहस्राब्दी विकास लक्ष्यों पर केंद्रित विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित किया गया था जो लगातार 36 घंटे चला था।


टीम स्टेट टुडे



bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0