google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस गुपचुप प्लान- कहीं प्रियंका वाड्रा को सीएम फेस बनाने की तैयारी तो नहीं!



उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जितना सजग और सतर्क इस बार दिख रही है बीते कई दशकों से ऐसा नजारा नहीं दिखा है।


उत्तर प्रदेश के 100 से ज्यादा पदाधिकारी बीते तीन दिन से छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन नेताओं को कांग्रेस के इतिहास से लेकर बूथ मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद इस प्रशिक्षण की बागडोर संभाले हैं। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में प्रियंका गांधी भी वर्चुअल रूप से शामिल हुई। इस दौरान प्रियंका ने अब तक के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। यह मास्टर ट्रेनर अब उत्तर प्रदेश के जिला, विधानसभा और ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। यूपी में ब्लॉक वार और विधानसभा स्तर पर ट्रेनिंग ले रहे कांग्रेस पदाधिकारी वापस लौटकर 70,000 पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे।


इस बीच ये चर्चा भी तेज हो गई है कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सही दिशा और समयबद्ध रणनीति पर काम कर लिया तो प्रियंका गांधी खुद उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकती हैं। यानी कांग्रेस प्रियंका के चेहरे पर अगले विधान सभा चुनाव को लड़ेगी। फिलहाल पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करने की तैयारी में है। अभी किसी से किसी तरह के गठबंधन पर गौर नहीं किया जा रहा है।


आपको बताते चलें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश चुनाव में मैनेजमेंट की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वो उनकी छत्तीसगढ़ की टीम हर कदम पर प्रियंका गांधी और यूपी कांग्रेस के साथ साए की तरह रहेगी। छत्तीसगढ़ से लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। आपको बता दें कि भूपेश बघेल की अगुवाई में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रमन सिंह की अगुवाई वाले बीजेपी के 15 साल पुराने किले को ध्वस्त किया था।


टीम स्टेट टुडे


विज्ञापन


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0