google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
Writer's picturestatetodaytv

लखनऊ दौरे पर आईं प्रियंका गांधी के प्लान से विपक्ष में खलबली



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ के दौरे पर हैं। 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस प्रियंका की अगुवाई में यूपी की रणनीति तैयार कर रही है।


चुनावी रणनीति पर मंथन करते हुए प्रियंका ने हर विधानसभा के लिए माइक्रो प्लान तैयार करने को कहा है। माइक्रो प्लान बूथ लेविल पदाधिकारियों से चर्चा के बाद तैयार किए जाएगें। साथ ही प्रदेश की सौ विधानसभाओं में वार रुम बनाए जाएंगे जहां पूरे प्रदेश की हर विधानसभा की मानिटरिंग के साथ साथ रणनीतिक कदम अमली जामा पहनेंगें। प्रदेश की सभी विधानसभाओं के लिए कांग्रेस अलग अलग जमीनी मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएगी।


इस पूरी कवायद के बीच प्रियंका गांधी ने कई प्रतिनिधि मण्डलों से मुलाकात की। जिसमें जातीय और सामाजिक लिहाज से महत्वपूर्ण नेताओं को समय दिया गया। प्रियंका कांग्रेस के अलग अलग पदाधिकारियों से संगठन और कार्यक्रमों के बारे फीडबैक भी ले रही हैं। कई असंतुष्ट नेताओं की शिकायतों को दूर करने का काम भी प्रियंका ने साथ साथ किया है।



प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कोरोना के समय सेवा करने वाले डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों से भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुलाकात की और उनके सेवा-समर्पण के योगदान के प्रति आभार प्रकट किया।

प्रियंका उत्तर प्रदेश के हर घटनाक्रम पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। आरोप है कि कानपुर के व्यापारी की गोरखपुर में पुलिस की बेदर्दी का शिकार हो गए। मृतक व्यापारी मनीष गुप्ता के परिजनों से प्रियंका गांधी ने बात की और शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ साथ परिवार को इंसाफ दिलाने का भरोसा भी दिया।


प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय लल्लू, नेता विधानमंडल दल और राष्ट्रीय सचिव की मौजूदगी में कोर कमेटी के साथ गहन मंथन किया। जिसमें प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा के साथ साथ रुट्स पर भी चर्चा की गई। तय किया गया है कि प्रतिज्ञा यात्रा जोनवार निकाली जाएगी जो अक्टूबर के दूसरे सप्ताह शुरु होगी।



कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने हठधर्मिता की पराकाष्ठा कर दी है। बीजेपी सरकार जाति-धर्म देखकर फर्जी मुकदमे लिख कर प्रताड़ित कर रही है। इसके विरोध स्वरुप कांग्रेस पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया है।


कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने समाजवादी पार्टी के विधायक द्वारा ब्राह्मण समाज के अपमान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि 2022 में ब्राह्मण समाज सबक सिखाने का काम करेगा।अभी तक ब्राह्मणों को अपमानित करने और ब्राह्मणों की हत्या पर अट्टहास करने का काम भाजपा कर रही थी। भाजपा सरकार में 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या हो गयी। जातिवादी सरकार ब्राह्मण हत्या पर अट्टहास करती रही, वही काम समाजवादी पार्टी ने भी शुरू कर दिया। ब्राह्मण समाज भाजपा को हराने के साथ ,सपा को भी सबक सिखाने का काम करेगा।


टीम स्टेट टुडे



विज्ञापन

8 views0 comments

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0