google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने संगठन में किया विस्तार

Sep 20, 2021
1 min read


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया। 2022 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गई है।



कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी ने 2022 तैयारियों को लेकर संगठन विस्तार कर मीडिया विभाग में नए मीडिया संयोजक व प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है।



कुछ पदाधिकारियों को पदोन्नत कर जिम्मेदारी दी गई है ,प्रदेश प्रवक्ता रहे अंशू अवस्थी को अब पदोन्नत कर डिजिटल मीडिया का संयोजक बनाया गया है। प्रिंट मीडिया का प्रभार अशोक सिंह के पास ही रहेगा। जीशान हैदर को उर्दू प्रेस की जिम्मेदारी दी गई है। ललन कुमार आर्गेनाइजेशन एंड कोआर्डिनेशन का संयोजन देखेंगे।



मीडिया चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की संस्तुति पर प्रदेश मुख्यालय पर 9 प्रवक्ताओं और 10 मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति की है जो समाचार चैनलों पर पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृत होंगे।





इसके अलावा अलग से 14 पदाधिकारियों को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी के साथ मंडलवार प्रभारी बनाया गया है, जो अपने अपने प्रभार मंडलों में कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग को मजबूत करने का काम करेंगे।



जिन नए लोगों को मीडिया टीम में जगह दी गई है उनमें संजय सिंह ,पंकज तिवारी, संजीव सिंह, डॉली शर्मा, सुरहिता करीम, उषा रानी कोरी कुलभूषण त्रिपाठी, शशि वालिया, के पी मावी ,अभिमन्यु त्यागी, नूरुद्दीन ,मो परवेज ,आशुतोष द्विवेदी, गौरव तिवारी, शेख जकारिया व आसिफ रिजवी, श्रष्टि कश्यप, प्रदीप सिंह व अजय चन्द्र दुबे को शामिल हैं।



पूर्व में मीडिया पैनलिस्ट रहीं सूची विश्वास, जावेद अहमद और विशाल राजपूत को पदोन्नत कर प्रवक्ता बनाया गया है।


टीम स्टेट टुडे


विज्ञापन




Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0