google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

पांच गारंटी लेकर 21 मार्च को असम आ रहीं हैं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

Mar 19, 2021
1 min read


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी असम चुनाव के मद्देनजर 21 मार्च से चुनावी दौरे पर रहेंगी। प्रियंका गांधी असम में आधा दर्जन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।


प्रियंका गांधी ने पिछली बार माँ कामाख्या मंदिर में दर्शन के बाद अपना चुनावी अभियान असम में शुरू किया था।


चाय बागानों के मजदूरों के बीच प्रियंका गांधी की लोकप्रियता और पांच गारंटी की चर्चा


असम के चुनावी विश्लेषक महासचिव के दौरे को बेहद महत्वपूर्ण मान रहे हैं। खासकर प्रियंका गांधी की आसाम की महिलाओं और चाय बागानों के मजदूरों के बीच अच्छी लोकप्रियता देखी जा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जोरहाट, नज़ीरा, खुमाटाई, शारूपाथर, नागांव समेत लगभग आधा दर्जन जनसभाओं को संबोधित करेंगी।



कांग्रेस की पांच गारंटी है:


पहली गारंटी:- कांग्रेस अगर असम में सत्ता में आई तो संशोधित नागरिकता कानून को निरस्त करने के लिए नया कानून लेकर आएगी।


दूसरी गारंटी:- अगर हमारी सरकार बनेगी तो बिजली की 200 यूनिट लोगों को मुफ्त में मिलेगी। बिजली के बिल से लोगों के 1400 रुपये हर महीने बच जाएंगे।


तीसरी गारंटी:- गृहिणी सम्मान योजना दी जाएगी। इसके तहत घर संभालने वाली महिलाओं को 2000 रुपए महीना दिया जाएगा।


चौथी गारंटी:- चाय बागानों में काम करने वालों की न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाई जाएगी। उन्हें 365 रुपए का वेतन दिया जाएगा।


पांचवी गारंटी:- कांग्रेस पार्टी की असम में सरकार बनेगी तो कम से कम 5 लाख सरकारी नौकरियां देगी।


टीम स्टेट टुडे


विज्ञापन
विज्ञापन

Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0