google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

फ्लाइंग किस विवाद: सही नाम होना चाहिए ‘राहुल बिगड़ैल गाँधी’



-स्पेशल कोरेस्पोंडेंट


राहुल गांधी रोज नई-नई कंट्रोवर्सी पैदा करते रहते हैं, कभी जानबूझकर या कभी अनजाने में। ऐसे में राहुल गांधी का पूरा नाम राहुल विवाद गाँधी होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गाँधी को कुछ दिन पहले ही मोदी सरनेम के अपमान मामले में राहत देते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी थी। इस कारण सांसद के रूप में उनकी सदस्यता कुछ दिन पहले ही बहाल हुई थी। बहाली के बाद राहुल लोकसभा में पधारे, और जब बोले तो नया विवाद खड़ा हो गया।



बहाली के पहले दिन नहीं आए, दूसरे दिन बोले तो हमेशा की तरह बहुत कुछ अनाप-शनाप बोले। सदन में उनकी टिप्पणी और अमर्यादित हरकत ने एक बार फिर विवाद को जन्म दे दिया जब उन्होंने 9 अगस्त को संसद से बाहर निकलते समय भाजपा सांसदों की ओर फ्लाइंग किस उछाल दी। राहुल ने 9 अगस्त को मणिपुर पर बहुत ही शर्मनाक, अशोभनीय टिप्पणी की और उसे भारत माता की हत्या तक बता दिया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हमेशा की तरह इसका करारा जवाब दिया। राहुल इसी बीच उठकर जाने लगे और निकास द्वार पर पहुंचने पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा की अन्य महिला सदस्यों की ओर इशारा करते हुए फ्लाइंग किस उछाल दिया और सदन से बाहर निकल गए। आपको याद होगा कि इसी तरह 2018 में राहुल गांधी ने लोकसभा में सत्र के बीच अचानक पहले पीएम मोदी को गले लगा लिया उसके पास अपनी सीट पर जाकर अपने साथी की ओर देखकर आंख दबा दी।



केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने घटना की दिलाते हुए सदन में इस अमर्यादित आचरण की तीव्र भर्त्सना की और लोकसभा अध्यक्ष से अपनी आपत्ति दर्ज कराई। भाजपा की सभी महिला सांसदों ने नाराजगी जताई है और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए इस कृत्य को महिला सांसदों के लिए अपमानजनक बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से औपचारिक शिकायत दर्ज की है। इस घटना ने संसद में राहुल गांधी के व्यवहार को लेकर बहस छेड़ दी है। केंद्रीय मंत्री श्रीमती शोभा करंदलाजे और भाजपा की अन्य महिला सांसदों ने संयुक्त रूप से राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत की है। ओम बिरला को संबोधित अपने पत्र में, उन्होंने संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी के आचरण के बारे में चिंता और नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इस बात पर जोर डाला कि राहुल ने केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी और सदन की साथी महिला सदस्यों की ओर अनुचित, अमर्यादित इशारा किया, जब वह सदन को संबोधित कर रही थीं।



श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने संसदीय संस्था की गरिमा और मर्यादा बनाए रखने पर जोर दिया और कहा की चुने हुए जनप्रतिनिधियों को सदन की गरिमा और मर्यादा को ठेस पहुंचाने का कोई अधिकार नहीं है। आंख मारना, हवाई चुंबन का इशारा करना और भारत माता पर घटिया टिप्पणी सदन की गरिमा और गंभीरता को कमजोर करती हैं। उन्होंने कहा कि सांसदों को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि वे उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व को निभाने के लिए संसद में भेजा गया है न उसे चाय कैंटीन समझ कर उलूल जलूल हरकतें करने के लिए।



लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान, श्रीमती ईरानी ने स्पष्ट रूप से राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनकी इन हरकतों की परोक्ष रूप से निंदा की, इसे एक सांसद के लिए अशोभनीय और अमर्यादित बताया। श्रीमती स्मृति ईरानी के जोरदार हमले से तिलमिलाई कांग्रेस की ट्रोल्स सेना अब उनके खिलाफ आलोचना का अभियान चला रही है। राहुल गांधी की 'ओछी हरकत' को उजागर करने पर अब श्रीमती ईरानी के खिलाफ आलोचना करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। लेकिन मणिपुर में हिंसा पर एक गंभीर विषय पर चर्चा के दौरान सदन में राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता का घटिया आचरण, संसद की मर्यादा और गंभीरता के बारे में उनकी नासमझी को दर्शाता है और इस पर कांग्रेस नेताओं के अपमानजनक बयानों ने पूरी कांग्रेस पार्टी की पोल खोल दी है कि वास्तव मैं कांग्रेस महिलाओं का कितना सम्मान करती है। अब महिला सांसदों के प्रति कांग्रेस पार्टी के अनादर का कड़वा सच सभी के सामने स्पष्ट है। जो लोग राहुल गांधी की फ्लाइंग किस की हरकत का बचाव कर रहे हैं उनकी सोच पर आश्चर्य होता है कि, अगर इंदिरा गांधी या राजीव गांधी को संसद में फ्लाइंग किस करते देखा जाता तो ट्रोल सेना क्या करती, मुंह में दही जमा कर बैठ जाती? अगर इन दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों ने खुद सदन में मर्यादित तरीके से व्यवहार किया और दूसरों की मर्यादा का भी ध्यान रखा, तो राहुल गांधी अपने बड़ों से क्यों नहीं सीखते है? राहुल गांधी 55 साल की उम्र में भी एक बिगड़ैल बच्चे की तरह क्यों व्यवहार कर रहे है जिससे सब को शर्मिंदा होना पड़ता।



लोकसभा में राहुल गांधी का फ्लाइंग किस देना क्या उचित ठहराया जा सकता है ?

  • yes

  • no



10 views0 comments
bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0