एसकेडी अकादमी द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर कंबल वितरण एवं भंडारे का किया गया आयोजन

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर एसकेडी अकादमी द्वारा गरीबों के बीच कंबल वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसकेडी समूह के चेयरमैन श्री एस के डी सिंह और निदेशक श्री मनीष सिंह ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की और इसके बाद गरीबों में कंबल वितरित किए। अपने आशीर्वचन में श्री एस के डी सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति का यह त्योहार हमें एक नई ऊर्जा और उमंग प्रदान करता है। यह हमें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री मनीष सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण होता है. इस दिन स्नान -दान का विशेष महत्व है. यह पर्व हमें शुचिता, समरसता एवं त्याग की भावना के साथ सभी को साथ ले चलने का संदेश देता है।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्थान की डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती निशा सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर श्रीमती कुसुम बत्रा एवं कॉलेज के सम्मानित शिक्षक गण उपस्थित थे।
टीम स्टेट टुडे






Comments