google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

फिर पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर देगा भारत–केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पाकिस्तान को चेतावनी

Updated: Oct 15, 2021



हाल के दिनों में पाकिस्तान ने कश्मीर में फिर अपनी हरकतें बढ़ाई है। स्थानीय मदद से पाकिस्तान ने कई संभ्रांत कश्मीरी पंडितों की हत्याएं की हैं। स्थिति ऐसी बनी कि बड़ी संख्या में कश्मीरी हिंदुओं ने पलायन किया है। केंद्रीय गृहमंत्रालय सतर्क है और एक्टिव है।


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान को एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक की चेतावनी दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गोवा में कहा कि भारत ने पहले भी पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान समेत दुनिया को संदेश दिया था कि भारत अपनी सीमाओं में किसी तरह का हस्तक्षेप और अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान गाहे बगाहे कश्मीर में किसी प्रकार की दखलअंदाजी की गलती ना करे।



आपको बता दें कि पाकिस्तान एक बार फिर कश्मीर में अपनी हरकतें बढ़ा रहा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी संगठनों की मदद से ना सिर्फ कश्मीर के मुस्लिम तबके को भड़का रही है बल्कि घुसपैठ की भी कई बार नाकाम कोशिश हुई है।


अमित शाह ने दक्षिण गोवा के धारबांदोड़ा में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) की आधारशिला रखी। इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि देश की सीमाओं पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



इस मौके पर अमित शाह ने याद दिलाया कि जब पाकिस्तान ने पुंछ में हमला किया था तो भारत ने पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान को उसकी औकात फिर दिखा दी थी। साथ ही दुनिया को भी स्पष्ट किया था कि वर्तमान भारतीय नेतृत्व भारतीय सीमाओं को लेकर किस हद तक जा सकता है।


उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में पहली बार भारत ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा और सम्मान साबित किया।



इसके बाद भारत ने उरी, पठानकोट और गुरदासपुर में आतंकी हमलों के जवाब में सितंबर 2016 में पाक में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस सर्जिकल स्ट्राइक में ना सिर्फ पाकिस्तान में कई आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया गया बल्कि उरी हमले के 11 दिन बाद 29 सितंबर 2016 को पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। इसके बाद 2019 में भी भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। भारतीय फाइटर पाइलट्स ने पाकिस्तान की सीमा के भीतर जाकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों पर बम बरसाए गए थे, जिसमें बड़ी संख्या में आतंकी ढेर हो गए थे। भारत ने यह स्ट्राइक पुलवामा का बदला थी।


इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को याद किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश मनोहर पर्रिकर को दो चीजों के लिए हमेशा याद करेगा। उन्होंने गोवा को उसकी पहचान दी और दूसरा उन्होंने तीनों सेनाओं को वन रैंक, वन पैंशन दिया।


बीजेपी को उम्मीद है कि अगले साल फरवरी में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव में 'पूर्ण बहुमत' से जीतेगी और राज्य में एक बार फिर सरकार बनाएगी।


टीम स्टेट टुडे

bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0