google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गांधी और शास्त्री को अर्पित की आत्मिक व विनम्र श्रद्धांजलि

Oct 2, 2021
1 min read



उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद कौशांबी के मां शीतला सर्किट हाउस में महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 162वीं तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 117वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देश व प्रदेश वासियों को गांधी जयंती की बधाई दी।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गांधी का पूरा जीवन ही एक संदेश है। मौर्य ने कहा है कि गांधी जी के विचार और उनका जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। हम सबको उनके जीवन दर्शन व सुकृत्यों से न केवल प्रेरणा लेनी चाहिए, बल्कि उसे आत्मसात भी करना चाहिए।


डिप्टी सीएम ने कहा है कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान -जय किसान का नारा देकर देश के जवानों और किसानों का सम्मान को बढ़ाया ।उनका सादगी भरा जीवन हम सबके लिए आज भी अपनी अनुकरणीय है।


टीम स्टेट टुडे



Comments


bottom of page
google.com, pub-3470501544538190, DIRECT, f08c47fec0942fa0